Freddy new Teaser Out: साइको लवर बनकर अलाया को टॉर्चर करते दिखे कार्तिक आर्यन, डेंटिस्ट बनकर उखाड़ने चले दांत

कार्तिक आर्यन की फ्रेडी के नए टीजर में वे साइको लवर के रूप में नजर आ रहे हैं।

Freddy New Teaser: कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। हमेशा सिंपल क्यूट और इनोसेंट से दिखने वाले कार्तिक आर्यन को साइको किलर के तौर पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पहली बार कार्तिक आर्यन कोई ऐसा रोल करने जा रहे हैं, जिसमें वे साइको किलर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के टीजर में देखा गया कि कार्तिक दिन में शांत दिखने वाले डेंटिस्ट के रोल में होते हैं और रात होते ही साइको किलर बन जाते हैं। अब उनकी फिल्म 'फ्रेडी' का एक और टीजर आउट हुआ है, जिसमें एक्टर एक साइको लवर की भूमिका निभाते हुए भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में अलाया एफ उनकी लवर की भूमिका में नजर आएंगी। नया टीजर बड़ा ही मजेदार है और हर एक सीन के साथ एक्टर मजेदार ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं।

Freddy

नए टीजर की शुरुआत कार्तिक आर्यन और अलाया एफ के रोमांस से होती है। इसके बाद दोनों की शादी हो जाती है। लेकिन फिर कार्तिक अपना असली रंग दिखाना शुरू कर देते हैं और चीजें एक अलग मोड़ लेती हैं। एक सीन में एक्टर अलाया का गला घोंटकर उन्हें बांधते नजर आ रहे हैं। चीखती चिल्लाती अलाया की आवाज सुनने वाला कोई भी नहीं होता। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं।

इसके बाद कार्तिक आर्यन अलाया के खूबसूरत दांत निकालने की कोशिश करते हैं। जबरदस्ती अलाया को कुर्सी पर बैठाकर दांत निकालने की शुरुआत होती है। इससे पहले भी एक टीजर आउट हुआ था लेकिन उसमें अलाया बेहद ही कम दिखाई दे रही थीं।

कार्तिक आर्यन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 2 दिसंबर के लिए अपॉइंटमेंट ओपन हैं। एक फैन ने लिखा- अलाया के लिए तालियां। वहीं कई फैंस अलाया के रोल को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखे। वहीं एक ने लिखा कि कार्तिक आर्यन इन दिनों रोंगटे खड़े कर रहे हैं।

बताते चलें कि फिल्म भूल भुलैया 2 की शानदार सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन की फ्रेडी फिल्म हो रही है। फिल्म के लिए कार्तिक ने अपना 14 किलो वजन बढ़ाया है। एक्टर की ये फिल्म 2 दिसंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन की प्रोजेक्ट पाइपलाइन में कई अन्य शानदार फिल्में भी हैं। इन फिल्मों में कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा भी शामिल है। वहीं आशिकी 3 और फिर हेरा फेरी को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि, इन फिल्मों में कार्तिक के अपोजिट कौन रोल करेगा, ये अभी साफ नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+