कार्तिक आर्यन ने अमेरिका में फैंस के साथ ऐसे मनाई होली, जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
Kartik Aaryan Holi: कार्तिक आर्यन ने अपनी कार की छत पर खड़े होकर एमेरिका में रहने वाले अपने फैंल के लिए दमदार डांस किया और खूब होली खेली। कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kartik Aaryan Holi: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भले ही इस समय लड़कियों के क्रश बन गए हैं लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'शहजादा' उन फीमेल फैंस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। 'शहजादा' मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो गई है। हालांकि कार्तिक आर्यन का चार्म पूरी तरह से बना हुआ है। हाल ही में वह अमेरिका के डलास में नजर आए थे जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ जमकर होली खेली और खूब डांस भी किया। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में यूएस के डलास, में दमदार तरीके से होली उत्सव का जश्न मनाया। उनके इस जश्न को देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि किसी भारतीय एक्टर के लिए अमेरिका में होली जैसे उत्सव में शामिल होना एक बहुत ही बड़ी बात है। कार्तिक आर्य ने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यूएस में कार्तिक आर्यन ने मनाई होली
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन अपने फैंस की भारी भीड़ से घिरे हुए हैं। कार्तिक आर्यन अपनी कार की छत पर खड़े होकर इस जश्न का धूम मचाते नजर आ रहे थे। वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' के टाइटल ट्रैक पर थिरकते नजर आ रहे थे और उन्होंने इस गाने पर अपना हुक स्टैप भी किया। उन्होंने अपने फैंस का हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।
कार्तिक ने कहा- परदेस में देश वाली फीलिंग
कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो को शोयर करते हुए कैप्शन में लिखा- परदेस में अपने देश वाली फीलिंग। यूएस में पहली बार। बस अवास्तविक। अविश्वसनीय। डलास को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। ये होली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। कार्तिक आर्यन के फैन पेज ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- डलास के 8000 प्रशंसकों के साथ प्री होली फेस्टिवल का जश्न मनाते हुए लाखों दिलों का शहजादा। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप पर गर्व करते हैं, लोग उनसे प्यार करते हैं, मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार और सम्मान। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- अब डलास वालों का दिल चुरा लिया हो तो हमारे साथ होली खेलने आ जाओ वापिस।
कार्तिक ने हाली के जश्न में मचाई धूम
वहीं एक पैपराजी ने भी होलीके इस जश्न का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें देखा जा सका सकता है कि कर्तिक आर्यन किस तरह से अपने फैंसो को हाथ जोड़कर उनका अभिवादन कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए पैपराजी ने लिखा है- कर्तिक आर्यन ने डलास, यूएसए में होली के जश्न में धूम मचा दी है। इस सेलिब्रेशन में दमदार भीड़ देखी गई अमेरिका में किसी भारतीय एक्टर का इस तरह का धमाल पहली बार देखेन को मिला है। भारतीय अभिनेता के लिए अमेरिका में एक बाहरी कार्यक्रम के लिए सबसे बड़ा मतदान। कार्तिक आर्यन ने इस होली उत्सव की शानदार शुरुआत की है और वी भी पूरी एनर्जी के साथ।

लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स
वहीं एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मैडनेस नहीं पीयर प्रेशर बोलते हैं इसे। वहीं एक अन्य शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- माई क्रश कार्तिक आर्यन। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये होली फेस्टिवल में नजर आने वाले फैंस कार्तिक आर्यन की मूवी 'शहजादा' देखने के लिए सिनेमाघरों में कियों नहीं गए थे, ये भी कोई पूछ लो।

इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' सिनेमघारों में रिलीज हुई थी। इसे फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, रोनित रॉय, मनीषा कोइराला भी नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। फिलहाल कार्तिक आर्यन फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'भूल भुलैया 3' की भी घोषणा कर दी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications