Kartik Aaryan Caste: कार्तिक अपने नाम के आगे क्यों लगाते हैं 'आर्यन' ? क्या है इनकी जाति?
Kartik Aaryan Caste: गुरुवार को पर्दे पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हुई है, क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म लोगों को सर्द मौसम में रूमानियत का एहसास कराती है, फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है, लोगों को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को कमेस्ट्री पसंद आ रही है, हालांकि पुराने गानों को रीक्रिएट करने की वजह से कार्तिक आर्यन ट्रोलर्स के हत्थे भी चढ़ें हैं लेकिन इसके बावजूद कार्तिक आर्यन ही सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
आपको बता दें कि बहुत कम वक्त में इंडस्ट्री में स्पेशल जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन के सरनेम को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और उन्हें लेकर उनकी कास्ट का अंदाजा लगाने लगते हैं। आर्यन उनका सरनेम नहीं है, बल्कि उन्होंनें अपने नाम के आगे आर्यन इसलिए लगाया क्योंकि उन्हें लगता था कि शोबिज के लिए ये नाम ज्यादा पावरफुल और अटरेक्शन पैदा करने वाला है।

खास बात ये है कि 'आर्यन' उनका मध्य नाम था जिसे उन्होंने सरनेम ' की जगह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, मालूम हो कि कार्तिक का सरनेम तिवारी है यानी कि उनका पूरा नाम कार्तिक आर्यन तिवारी है, बिना किसी फिल्मी गॉडफादर के इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था।
Kartik Aaryan के मम्मी-पापा डॉक्टर हैं
वो एक पढ़े-लिखे संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके मम्मी-पापा डॉक्टर हैं। उनके पिता मनीष तिवारी, एक पीडियाट्रिशियन हैं, और उनकी मां, माला तिवारी, एक गायनेकोलॉजिस्ट है।

क्या है Kartik Aaryan की जाति?
कार्तिक आर्यन तिवारी उपनाम से आते हैं और उनका परिवार ब्राह्मण समुदाय से जुड़ा माना जाता है हालांकि खुद कार्तिक आर्यन ने कभी भी अपनी जाति को अपनी पहचान का आधार नहीं बनाया। वे अक्सर इंटरव्यू में कहते हैं कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही उनकी असली पहचान है।
Kartik Aaryan की छवि
कार्तिक आर्यन को एक डाउन-टू-अर्थ, मेहनती और अनुशासित अभिनेता माना जाता है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और युवाओं के बीच उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। आर्यन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई सेंट पॉल स्कूल, ग्वालियर से की, बाद में उन्होंने डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, नवी मुंबई, महाराष्ट्र से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की लेकिन उन्हें शुरु से ही फिल्मों का शौक था और एक्टिग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे।

Kartik Aaryan ने क्रिएटिंग कैरेक्टर्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग कोर्स किया
आर्यन ने यूनिवर्सिटी में रहते हुए मॉडलिंग करियर शुरू किया और तीन साल तक फिल्मों के लिए ऑडिशन देने में असफल रहने के बाद, उन्होंने क्रिएटिंग कैरेक्टर्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग कोर्स किया। उन्होंने अपने माता-पिता को एक्टर बनने की अपनी इच्छा के बारे में तभी बताया जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन की। बाद में, अपनी पहली फिल्म रिलीज होने के बाद, उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था इसके बावजूद कार्तिक ने अपने सपनों को साकार किया।

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को रिस्पांड अच्छा मिला
फिलहाल 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को रिस्पांड अच्छा मिला है, देखते हैं 'धुरंधर' की आंधी में ये फिल्म किस तरह से टिकती है। आपको बता दें कि फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन ने अपनी भूमिका के लिए 50 करोड़ रुपये फीस ली है।












Click it and Unblock the Notifications