कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर लोगों को मिला 'शहजादा' के टीजर का तोहफा, देसी स्टाइल में एक्शन करते नजर आए एक्टर

Shehzada Teaser Out: फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन का बिल्कुल ही नया अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन जमकर एक्शन करते नजर आएंगे। लोगों को फिल्म 'शहजादा' का टीजर काफी पसंद आ रहा है।

Shehzada Teaser Out: बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज कार्तिक आर्यन का 32वां जन्मदिन है और एक्टर ने अपने फैंस को अपने बर्थडे के खास मौके पर रिटर्न गिफ्ट दिया है। आज उनके जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आएंगी। खबर है कि कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शहजादा' के फर्स्ट लुक से आज पर्दा उठ चुका है। आपको बता दें कि फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक का बिल्कुल ही नया अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन जमकर एक्शन करते नजर आएंगे। लोगों को फिल्म 'शहजादा' का टीजर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

kartik aaryan

एक्शन करते नजर आ रहे हैं कार्तिक आर्यन
इस फिल्म के टीजर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन धमाकेदार एंट्री करते हैं। वह एक बड़े ही शानदार सफेद महल में घोड़े पर बैठे एंट्री करते नजर आते हैं। लोगों को इस फिल्म का टीजर काफी मसालेदार लग रहा है। वीडियो की शुरुआत में ही कार्तिक आर्यन जबरदस्त डायलॉग बोलते दिखाई देते हैं। कार्तिक आर्यन कहते हैं- जब बात फैमिली पर आए तो डिस्कशन नहीं करते हैं, एक्शन करते हैं। टीजर में कार्तिक आर्यन स्कूटर पर भी बैठे हुए नजर आते हैं। वहीं कार्तिक ब्लू कलर की शर्ट पहने दिखाई देते हैं। साथ ही उन्होंने सिर पर गमछा भी बांध रखा होता है। वह बीड़ी पीते दिखाई दे रहे होते हैं। इस वीडियो में कृति सेनन की भी एक झलक देखने को मिली है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ ये टीजर लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाता दिखाई दे रहा है।

फरवरी 2023 में रिलीज होगी ये फिल्म
महज कुछ देर पहेल रिलीज हुए इस टीजर को अबतक 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म 'शहजादा' के टीजर में कार्तिक आर्यन के न्यू लुक से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन भी अपने इस एक्शन वाले अंदाज से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हो रहे हैं। लोग इस टीजर वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और कार्तिक आर्यन को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'शहजादा' फरवरी 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+