अजय देवगन के प्यार में पागल थीं करिश्मा कपूर, पर इस हसीना ने बर्बाद किया सबकुछ, जानें क्या हुई थी बात

Karisma Kapoor and Ajay Devgn: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया था। करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी दमदार एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक के दीवाने थे।

करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ जितनी अच्छी थी, उनकी पर्सनल लाइफ में उतना ही दर्द भरा हुआ था। करिश्मा कपूर का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था लेकिन उन्होंने आखिरकार दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनकी ये शादी दर्दनाक साबित हुई थी।

Karisma Kapoor and Ajay Devgn

करिश्मा कपूर और अजय देवगन की मोहब्बत
शादी के 13 साल बाद करिश्मा कपूर ने अपने पति से तलाक ले लिया था। फिलहाल करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उनको एक्टर अजय देवगन से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि अजय देवगन और करिश्मा कपूर एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे।

करिश्मा कपूर और अजय देवगन की फिल्में
अजय देवगन और करिश्मा कपूर ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जिगर' में एक साथ काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और लोगों को इनकी जोड़ी भी खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद करिश्मा और अजय ने एक साथ लगातार 4 फिल्मों में काम किया था, जिसमें 'संग्राम', 'शक्तिमान' 'धनवान' और 'सुहाग' का नाम शामिल है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थीं।

करिश्मा और अजय देवगन का ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'सुहाग' के रिलीज होने के बाद ही ये जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा और अजय देवगन एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन किसी कारण उनका रिश्ता फिल्म की रिलीज होने के बाद ही टूट गया था।

मनीषा कोइराला की वजह से टूटा था रिश्ता
खबर है कि करिश्मा कपूर और अजय देवगन की जोड़ी साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क' में नजर आनी वाली थी। लेकिन फिल्म में अपने अपोजिट अजय देवगन का नाम सुनकर करिश्मा ने इस फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया था। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर और अजय देवगन का रिश्ता मनीषा कोइराला की वजह से ही टूटा था।

अजय देवगन से नाराज हो गई थीं करिश्मा कपूर
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद अजय देवगन का नाम कुछ समय के लिए मनीषा कोइराला के साथ जुड़ा था। यही वजह थी कि करिश्मा अजय देवगन से काफी नाराज हो गई थीं। ब्रेकअप होने के बाद वह अजय देवगन के साथ कोई भी फिल्म नहीं करना चाहती थीं।

अजय देवगन ने काजोल से की शादी
बाद में फिल्म 'इश्क' में अजय देवगन की जोड़ी काजोल के साथ बनी और वो दोनों धीरे-धीरे रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद अजय देवगन ने काजोल से शादी कर ली और करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर को अपना पति चुन लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+