बस 5वीं पास हैं करिश्मा कपूर, नहीं की पढ़ाई, तो क्या इसलिए बच्चन परिवार ने तोड़ा रिश्ता? जानें सच
Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करती थीं। हालांकि 50 साल की होने के बाद भी लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।
करिश्मा कपूर ने कई बड़े एक्टरों के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मों से दूर हो गई हैं लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ काफी सक्सेसफुल रही हैं। करिश्मा कपूर ने लोगों के दिलों पर तो राज किया लेकिन वह अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश नहीं थीं।

करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
-करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनके लिए ये शादी काफी दर्दनाक बन गई थी। आपको बता दें कि शादी की पहली ही रात पर करिश्मा कपूर को अपने पति संजय कपूर की असलियत पता चल गई थी।
-करिश्मा कपूर ने शादी के 13 साल बाद यानी 2016 में पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। हालांकि इनका तलाक भी आसन नहीं था। करिश्मा कपूर ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जबकि संजय ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाया था।
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
-संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन के साथ सगाई हो गई थी लेकिन फिर अचानक ही उनकी सगाई टूटने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था।
-लोगों ने उम्मीद कर ली थी कि करिश्मा कपूर ही बच्चन परिवार की बहू बनेंगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई। वहीं सगाई टूटने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे।
करिश्मा कपूर की पढ़ाई
-आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने 5वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। करिश्मा कपूर मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल में पढ़ती थीं। साल 1988 में उन्होंने अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पढ़ाई छोड़कर ग्लैमर वर्ल्ड का रुख किया था।
-एक पुराने इंटरव्यू में जया बच्चन ने कहा था कि वह चाहती हैं कि एक असाधारण महिला ही उनके घर की बहू बनें। वह एक ऐसी लड़की को अपने घर की बहू बनाना चाहती हैं जो बहुत पढ़ी लिखी हो और जिसके संस्कार बहुत ही अच्छे हों। इस इंटरव्यू के समय तक अभिषेक और करिश्मा की सगाई नहीं हुई थी।
-ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि करिश्मा कपूर की कम पढ़ाई की वजह से ही जया बच्चन ने उन्हें परिवार की बहू नहीं बनाया था। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता को अभिषेक बच्चन दामाद के रूप में बिल्कुल पसंद नहीं थे। ऐसे में उन्होंने ये सगाई तोड़ दी थी।









Click it and Unblock the Notifications