सुपरस्टार के बेटे संग टूटी सगाई, फिर पति ने किया नीलाम! क्या करिश्मा कपूर की लाइफ में लौटेगा प्यार?

Karishma Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में तो अपना खूब नाम कमाया मगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही। करिश्मा कपूर का नाम इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर्स के साथ जुड़ा मगर उनकी शादी मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई। मगर अफसोस... कि ये शादी भी ज्यादा टिक नहीं सकी।

शादीशुदा जिंदगी हुई बर्बाद
ऐसा कहा जाता है कि शादी की पहली रात से ही करिश्मा कपूर की जिंदगी खराब होने लगी थी। वे परेशान रहने लगी थीं। शादीशुदा जिंदगी बर्बादी की कगार पर बढ़ रही थी। ऐसे में ये रिश्ता खींचतान कर चला तो सही, मगर ज्यादा नहीं। नतीजतन दोनों का तलाक हो गया।

karisma kapoor

अभिषेक के साथ टूटा रिश्ता?
बताते चलें कि करिश्मा कपूर की सगाई भी अभिषेक बच्चन के साथ तय हुई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा, घरवालों को भी इनके साथ रहने से कोई आपत्ति नहीं थी। करिश्मा-अभिषेक का रिश्ता भी तय हो गया था। इस बात की अनाउंसमेंट खुद एक्ट्रेस की होने वाली सास जया बच्चन ने की। मगर फिर जल्द ही ये रिश्ता टूट गया।

क्या करिश्मा की जिंदगी में प्यार की होगी एंट्री?
करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और कई सारी फिल्में उनकी सुपरहिट भी हुईं। मगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल भरी रही। करिश्मा कपूर का नाम भले ही कितने ही स्टार्स के साथ जुड़ा हो, मगर उन्हें लाइफ में कभी प्यार नहीं मिल सका। आइये जानते हैं करिश्मा कपूर की राशि के मुताबिक क्या उनकी लाइफ में कभी प्यार की एंट्री हो सकती है?

कैसे होते हैं वृषभ लग्न में जन्मे लोग?
25 जून साल 1974 को पैदा हुईं करिश्मा कपूर का जन्म वृषभ लग्न में सिंह राशि में हुआ था। इस लग्न में पैदा हुए लोगों का शरीर काफी डील डौल होता है। ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। साथ ही अच्छे लेखक भी माने जाते हैं। ये लोग किसी को भी क्षमा कर देते हैं।

अगर जल्दी शादी हुई तो...
वहीं इस लग्न में पैदा हुए लोगों को शादी में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। अगर इनका जल्दी विवाह हो जाता है तो इनकी शादी में परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही संतान के मामले में भी इन्हें दिक्कतें आ सकती हैं। कई बार ऐसे लोग बेहद जिद्दी भी हो सकते हैं।

क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी की कुंडली के सप्तम भाव में अशुभ या फिर क्रूर ग्रह हो तो फिर शादी में दिक्कतें आती हैं। वहीं सप्तम स्थान के कमजोर होने की वजह से शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+