6 महीने के हुए 'जहांगीर', Kareena Kapoor ने बेटे के साथ शेयर की ग्लैमरस फोटो

मुंबई, 21 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों मालदीव में अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मना रही हैं। पति सैफ अली खान का बर्थ डे भी उन्होंने वहीं सेलिब्रेट किया था। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं अब उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह के 6 महीने पूरे होने पर नई फोटो साझा की है, जिसमें बेबी जेह के साथ करीना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

'6 महीने मुबारक हो मेरी जिंदगी'

'6 महीने मुबारक हो मेरी जिंदगी'

अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे जहांगीर की एक नई तस्वीर शेयर की है, शनिवार को जेह 6 महीने के हो गए। बता दें कि करीना अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां मना रही हैं।करीना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आपको हमेशा प्यार, खुशी और साहस, 6 महीने मुबारक हो मेरी जिंदगी'। तस्वीर में जहां करीना ने ब्लैक और पिंक कलर का स्विमसूट पहना हैं। इसके साथ ही जेह को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है।

जेह के साथ ग्लैमरस फोटो भी की शेयर

जेह के साथ ग्लैमरस फोटो भी की शेयर

मालदीव में जहां करीना और सैफ दोनों बच्चों के साथ ही क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वहीं फैमिली फोटो भी शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा करीना ने हाल ही में अपनी इंस्टास्टोरी पर जेह के साथ बेहद ग्लैमरस फोटो भी साझा की, जिसमें करीना एक दम हॉट लग रही हैं।स्टोरी की फोटो में करीना ने ब्लैक टॉप पहना हुआ है, साथ ही ब्लैक ही चश्मा लगागए नजर आ रही हैं। साथ ही जेह को अपनी गोद में लिया हुआ है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'लाइट, कैमरा, नैप टाइम'। वहीं उनके छोटे बेटे भी मां की गोद में आराम फरमा रहे हैं।

प्रेगनेंसी बुक में किया था नाम का खुलासा

प्रेगनेंसी बुक में किया था नाम का खुलासा

हाल में यह बात भी सामने आई थी कि करीना और सैफ ने जेह के चेहरे की तस्वीरें शेयर नहीं करने का फैसला किया था। यहां तक ​​कि उनका नाम भी कुछ हफ्ते पहले ही सामने आया है। बता दें कि करीना के छोटे बेटे जेह का पूरा नाम जहांगीर है, जिसका खुलासा उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी बुक में किया था, हालांकि इसके बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

इसी साल फरवरी में हुआ था जेह का जन्म

इसी साल फरवरी में हुआ था जेह का जन्म

करीना ने अपनी किताब में खुलासा किया कि जहां तैमूर अपने पिता की तरह दिखता है, वहीं जेह उनकी तरह दिखता है। करीना ने लिखा कि मेरे दोनों बच्चे बहुत अलग हैं। टिम सैफ की तरह दिखता है। जेह मेरे जैसा दिखता है। उन्होंने बताया था कि जेह बहुत शांत है। बता दें कि करीना ने छोटे बेटे जेह का इसी साल फरवरी में जन्म हुआ था। बेटे के जन्म के बाद पहली बार पूरी फैमिली विकेशन पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+