बचपन में ऐसी दिखती थीं 90 के दशक की ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, क्या पहचान पाएंगे आप?
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के 48वें जन्मदिन के मौके पर बहन करीना कपूर ने उनकी बचपन की तस्वीर शेयर की। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मुंबई, 25 जून: 90 के दशक की सुपरस्टार और बेहतरीन एक्ट्रेस कहे जाने वाली करिश्मा कपूर का आज यानी 25 जून को 48वां जन्मदिन है। इस मौके पर बहन करीना कपूर ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि, करीना कपूर ने करिश्मा की बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें करिश्मा का क्यूट चेहरा देख किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आजाए।

कौन है ये क्यूट सी बच्ची?
अक्सर फैंस को अपने फेवरेट सुपरस्टार की बचपन की तस्वीर देखने की अलग एक्साइटमेंट होती है। ऐसे में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि, ये तस्वीर 90 के दशक की एक सुपरस्टार की है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ये किस एक्ट्रेस की क्यूट तस्वीर है।
करीना कपूर ने शेयर की तस्वीर
बता दें कि, 90 के दशक की सुपरस्टार और अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आज यानी 25 जून को जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी बहन करीना कपूर ने करिश्मा की बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करिश्मा कपूर छत पर खड़ी होकर खिलखिला कर हंस रही हैं। करिश्मा की ये क्यूट तस्वीर देख किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाए।
करिश्मा को इस अंदाज में किया बर्थडे विश
करीना ने अपनी करिश्मा की ये प्यारी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'हमारे परिवार के गौरव के लिए...यह मेरी आप की सबसे पसंदीदा तस्वीर है. आज सब बोलो हैप्पी बर्थडे टू लोलो'। तस्वीर में कईं बड़े सेलेब्स करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

दोनों के बीच है अच्छा बॉन्ड
आपको बता दें कि, करिश्मा और करीना कपूर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अच्छी बहन होने के साथ बेस्ट फ्रेन्ड्स भी हैं। दोनों अक्सर किसी भी इवेंट में साथ नजर आती हैं। फिलहाल इन दिनों करीना कपूर अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications