पैपराजी को देखकर करीना कपूर के लाडले जेह ने बनाया मुंह, वीडियो देख फैंस बोले-'इनके दोनों बच्चे ऐसी...'
Jeh Ali Khan: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन 3 दिन तक जारी रहा। हालांकि अब ये आयोजन खत्म हो चुका है और 3 मार्च इसका आखिरी दिन था। अब धीरे-धीरे सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। इस बीच करीना कपूर के छोटे बेटे जेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सभी बॉलीवुड सितारे अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे। वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। अब इस इवेंट से वह वापस लौटते हुए नजर आए। इस दौरान जेह बाबा कैमरा देखकर मुंह बनाते हुए दिखे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ जेह, तैमूर और करिश्मा भी नजर आ रही हैं। इस दौरान जेह अपनी मां करीना कपूर का हाथ पकड़े हुए नजर आए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी बात से नाराज हैं। वह बार-बार कैमरे को देखकर अजीब मुंह बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि करीना कपूर जेह को कैमरे के सामने से हटाने में कड़ी मशक्कत कर रही हैं।
करीना कपूर के लाडले जेह की ये वीडियो देख फैंस उनकी क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ने जमकर ट्रोल भी किया। एक ने लिखा, "ये तो इतनी छोटी सी उम्र में ही सभी को डरा रहा है"। एक यूजर ने लिखा, इनके बच्चे तो अभी से इतने बदतमीज हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इनके बच्चों ने अलग ही इज्जत खत्म कर रखी है।' एक और यूजर ने लिखा, कुछ भी कहो, जेह बहुत क्यूट लगता है।
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सभी सितारों ने खूब एंजॉय किया। जहां रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से खूब लाइमलाइट बटोरी तो वहीं करीना ने स्टेज पर दिलजीत दोसांझ के साथ डांस किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने स्टेज पर कई सालों बाद जमकर डांस किया।












Click it and Unblock the Notifications