अभिषेक बच्चन से पहले करिश्मा कपूर को था इस एक्टर पर क्रश, सालों बाद करीना कपूर ने खोला राल
Karishma Kapoor First Crush: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। करिश्मा ने अपने केवल लुक्स से ही नहीं बल्कि दमदार एक्टिंग से भी फैंस का खूब दिल जीता। यही वजह है कि वह टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।
करिश्मा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनका पहला क्रश कौन था। अब सालों बाद कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में करिश्मा की बहन करीना कपूर उनकी जिंदगी के कई बड़े राज खोलने वाली हैं।

दरअसल, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो रिलीज हो गया है। जिसमें कपिल शर्मा करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के पहले क्रश का नाम रिवील किया। जिसे सुनने के बाद कपिल शर्मा हैरान रह गए।
कपिल शर्मा ने करीना कपूर से पूछा कि, 'करिश्मा का पहला क्रश बॉलीवुड में कौन था?' करीना ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है सलमान खान थे।' करीना की ये बात सुनकर करिश्मा की बोलती बंद हो गई और वह उनकी तरफ देखकर तरह-तरह के लुक्स देने लगीं। बता दें कि, करिश्मा कपूर और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं। वह आज भी एक दूसरे के साथ कई पार्टी में स्पॉट होते हैं।
इसके अलावा करीना कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई बड़े खुलासे किए। करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान के "करीना" टैटू के बारे में बताया कि उन्होंने खुद ही उनसे यह करवाने को कहा था। टीज़र में करीना कहती हैं, "अगर तुम मुझसे प्यार करते हो, तो मेरा नाम लिखो।" वह यह भी मानती हैं कि उन्होंने सबसे पहले सैफ से अपने प्यार का इज़हार किया था। इसके साथ ही, वह अपनी प्रसिद्ध डायलॉग "मैं अपनी फेवरेट हूं" का एक पंच भी देती हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान का यह एपिसोड "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" के दूसरे सीजन में 12 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा।
ये भी पढ़ें: Karishma Kapoor को बचपन में खूब परेशान करती थीं करीना कपूर, कहा-'वह मेरी हर चीज...'












Click it and Unblock the Notifications