Karishma Kapoor को बचपन में खूब परेशान करती थीं करीना कपूर, कहा-'वह मेरी हर चीज...'
Karishma Kapoor And Kareena Kapoor: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म 'मर्डर मिस्ट्री' में नजर आएंगी। इन दिनों करिश्मा लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हैं। इस बीच उन्होंने बहन करीना कपूर किस तरह बचपन में उन्हें परेशान करती थीं।
करिश्मा कपूर और करीना कपूर हमेशा से एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बचपन में उन्हें इरिटेट करती थीं। करिश्मा की नेटफ्लिक्स इंडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

वीडियो में जब करिश्मा कपूर से पूछा जाता है कि बचपन में ऐसी कौन सी चीज है जिससे आपकी बहन बहुत परेशान किया करती थी। एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा, 'वो मेरी सारी जींस ले लेती थी और उन्हें कभी वापस भी नहीं करती थी। वो मेरे सारे कपड़े चुरा लेती थी।'
वीडियो में आगे करिश्मा कपूर ने बताया कि वह अपनी बहन को कैसे बुलीं करती थीं। एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, "ओह माई गॉड, मैं बहुत अच्छी बड़ी बहन हूं, मैंने उसे कभी बुली नहीं किया।" वहीं करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी फिल्म 'मर्डर मुबारक' 15 मार्च को ओटीटी नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होगी।
बता दें कि, फिल्म मर्डर मुबारक का किरदार काफी अलग होने वाला है। ये फिल्म एक क्राइम ड्रामा होगी। फिल्म में करिश्मा कपूर के अलावा सारा अली खान, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर और पकंज त्रिपाठी भी लीड रोल में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि इस फिल्म को फैंस कैसा रिस्पॉन्स देत हैं।
करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों में सक्रिय नहीं है लेकिन एक समय था जब उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्मों से इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई। फिल्म हीरो नंबर वन, दिल तो पागल है राजा हिन्दुस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। करिश्मा कपूर ने सबसे ज्यादा गोविंदा के साथ फिल्में दी है।












Click it and Unblock the Notifications