करीना कपूर ने बताया अपने वेजेटरियन ब्वॉयफ्रेंड का किस्सा, जिसे उनके पिता ने नॉन-वेज रेस्तरां में बुला लिया

मुंबई, 2 फरवरी: एक्ट्रेस करीना कपूर ने ट्विंकल खन्ना के चैट शो ट्वीक इंडिया में उनसे अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर बातचीत की है। करीना कपूर ने इस दौरान बताया कि वो एक वेजेटेरियन शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। जब उन्होंने इस लड़के की मुलाकात अपने पिता रणधीर कपूर से कराई तो उन्होंने उसको एक नॉनवेज रेस्तरां में बुला लिया। ऐसे में उसके लिए ये काफी मुश्किल हो गया था।

करीना ने ट्विंकल को बताया दिलचस्प किस्सा

करीना ने ट्विंकल को बताया दिलचस्प किस्सा

करीना कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खाने के शौक के लिए भी जानी जाती हैं। करीना ने ट्विंकल के साथ अपने एक ब्वॉयफ्रेंड को पिता रणधीर कपूर से मिलवाने की कहानी साझा की। मांस मछली के शौकीन रणधीर कपूर ने डिनर पर हो रही इस मीटिंग के लिए एक प्रसिद्ध नॉनवेज रेस्तरां को चुना जबकि करीना का ये लड़का नॉन वेज को छूता भी नहीं था।

करीना ने पिता को बताया भी...

करीना ने पिता को बताया भी...

करीना ने बताया, एक बार उनके पिता उनके ब्वॉयफ्रेंड से डिनर पर मिलने को तैयार हो गए थे लेकिन उन्होंने वो रेस्त्रां चुना जो मुगलई कुजीन के लिए फेमस है। इस पर करीना ने उन्हें बताया कि उनका ब्वॉयफ्रेंड वेजिटेरियन है। इस पर उनके पिता रणधीर ने जवाब दिया कि कोई बात नहीं, यहीं बुलाओ। करीना ने ट्विंकल को बताया कि उनका ये एक्स ब्वॉयफ्रेंड डिनर पर उनके पिता के साथ बैठा हुआ बस हम लोगों को देखता रहा।

क्या शाहिद थे वो वेजेटेरियन ब्वॉयफ्रेंड?

क्या शाहिद थे वो वेजेटेरियन ब्वॉयफ्रेंड?

करीना कपूर 2012 में सैफ अली खान से शादी करने से पहले काफी समय तक शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। शाहिद कपूर के बारे में कहा जाता है कि वो वेजिटेरियन हैं। ऐसे में करीना की ट्विंकल के साथ इस बातचीत के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि वो शाहिद की बात कर रही थीं क्योंकि सैफ तो नॉन वेज खाते भी हैं और बनाते भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+