'कैमरा देखकर क्यों भड़क जाता है जेह?' करीना ने बताई अपने छोटे बेटे की हरकत

मुंबई, 07 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर शानदार अदाकारा होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मां भी हैं। दो बच्चे तैमूर और जहांगीर की मम्मी करीना को अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है। करीना को अपने बेटों के साथ टाइन स्पेंड करना काफी अच्छा लगता है। इतना ही पैपराजी के कैमरे भी दोनों बच्चों को कैप्चर करने के लिए बेताब नजर आते हैं, एक तरफ जहां तैमूर मीडिया फ्रेंडली हो चुका है तो जेह अभी थोड़े अजीब रिएक्शन देता है। ऐसे में करीना कपूर ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों कैमरा देखते ही जेह की शक्ल अजीब सी होने लगती है।

छोटे बेटा जेह को क्यों आता है गुस्सा?

छोटे बेटा जेह को क्यों आता है गुस्सा?

दरअसल, हालिया इंटरव्यू में करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे जेह के टॉपिक पर ढेर सारी बातें की, जिसमें से एक के बारे में बताते हुए करीना ने खुलासा किया आखिर क्यों उनका छोटा बेटा जेह कैमरे को देखकर गुस्सा हो जाता है और अजीब सा चिड़चिड़ा एक्सप्रेशन्स देता है।

मम्मी करीना ने बताई वजह

मम्मी करीना ने बताई वजह

करीना ने जेह के स्वभाव पर बात करते हुए मजाक में कहा, "आप उससे पूछ सकते हैं कि जब भी वह 18 या 20 साल का होता है और अगर वह इन सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है!" एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हो सकता है, वह गु्स्से में दिखाई दे क्योंकि उसे आश्चर्य होता है कि लोग उसकी तस्वीरें क्यों लेते रहते हैं।"

 बच्चों की परवरिश करीना कपूर

बच्चों की परवरिश करीना कपूर

न्यूज 18 दिए अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वह एक ऐसे घर में पले-बढ़े हैं, जो बराबर देखरेख के बारे में है और उन्हें पता है कि उनके पेरेंट्स दोनों ही प्रोफेशनल हैं। 41 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे बच्चों को यह समझना होगा, क्योंकि सैफ और मैं दोनों कामकाजी माता-पिता हैं। और यह कुछ ऐसा है जो मैंने हमेशा तैमूर से कहा है। मैं तब से काम पर जा रही हूं जब वह सात महीने का था।"

 'विक्रम वेधा' में दिखाई देंगे सैफ

'विक्रम वेधा' में दिखाई देंगे सैफ

बता दें कि स्टार कपल ने साल 2012 में शादी की। बाद में उन्होंने 2016 में अपने बेटे तैमूर अली खान और 2021 में जहांगीर अली खान का स्वागत किया। वर्कफ्रंट पर बात करें तो करीना ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हाल ही में रिलीज हुई है, जबकि सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+