Kareena Kapoor Pregnancy: क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर खान? फोटोज में दिखा सबकुछ
Kareena Kapoor Pregnancy: करीना कपूर खान बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बहुत अच्छा बैलेंस बनाकर रखती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।
क्या तीसरी बार मां बन रही हैं करीना कपूर खान?
करीना कपूर खान की इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। लोगों को इन फोटोज में करीना कपूर का लुक तो काफी पसंद आ रहा है लेकिन इन्हीं तस्वीरों के चलते उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास भी तेज हो गए हैं।

फोटोज में दिखा करीना कपूर का बेबी बंप?
-करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्किन और ब्लैक कलर की मोनोकनी में कुछ स्टनिंग तस्वीरें पोस्ट की हैं। हालांकि उनकी इन फोटोज में उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ नजर आ रहा है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
-लोग करीना कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए पूछा है- क्या करीना तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- करीना तो सच में प्रेग्नेंट लग रही हैं।
करीना कपूर के ग्लैमरस अंदाज का चला जादू
आपको बता दें कि मोनोकनी में करीना का हॉट और स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरों को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। हालांकि अभी तक करीना कपूर खान की तरफ से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी
-करीना कपूर ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। इस कपल के दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जेह अली खान। दोनों स्टारकिड्स पहले से ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फोटोग्राफर्स के बीच तैमूर और जेह की एक झलक के लिए होड़ मची रहती है।
-वहीं प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो करीना कपूर खान को आखिरी बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अजय देवगन की पत्नी अवनि सिंघम का किरदार निभाया था। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और करीना कपूर की परफॉर्मेंस की भी तारीफ हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications