करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को मिला ब्रॉन्ज मेडल, लाडले की जीत पर मां ने कहा- यही मेरा गोल्ड है और.....

Kareena Kapoor Khan Son Taimur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान अपने काम के साथ साथ अपने दोनों बच्चों, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को भी अपना पूरा समय देते नजर आते हैं। करीना और सैफ प्राउड पैरेंट्स हैं। दोनों अपने बच्चों के साथ अक्सर वेकेशन पर भी जाते हैं और उनके को करिकुलर एक्टिविटीज में जमकर उनका सपोर्ट करते हैं।

करीना करती हैं बेटों को सपोर्ट
वहीं एक प्यारी मां होने के नाते, करीना कपूर हमेशा अपने बेटों का सपोर्ट करती हैं और वो उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर बनती हैं, चाहे कोई भी मौका हो। इसी बीच करीना कपूर खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kareena Kapoor Khan

तैमूर अली खान के स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स डे
गत 19 जनवरी 2024 को करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपने बेटे तैमूर अली खान के स्कूल में हुए स्पोर्ट्स डे की कुछ फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में उन्हें करण जौहर और बाकी के पैरेंट्स के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है जो अपने बच्चों को को सपोर्ट करने के लिए इवेंट में आए थे।

करीना कपूर ने शेयर की फोटो
इस खास मौके पर करीना कपूर खान ने ग्रे रंग की स्लीवलेस जैकेट और मैचिंग स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई थी। साथ ही सनग्लासेस लगाए हुए वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- नॉन रनर्स लेकिन फिर भी विनर।

करीना के बेटे तैमूर को मिला ब्रॉन्ज मेडल
अगली फोटो में करीना कपूर खान सेल्फी लेते समय हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने बेटे के ब्रॉन्ज मेडल को दिखाया और इसे लेकर वह बेहद खुश नजर आ रही थीं। तस्वीर के ऊपर उन्होंने एक नोट लिखा था- हां, मैं वही मां हूं जो उनके मेडल पहनती है। गर्व से भरी मां। ब्रॉन्ज मेरा नया गोल्ड है। मेरा बेटा... क्या कोई और भी ऐसा करता है?

करीना कपूर और करण जौहर का वीडियो
इसी के साथ करीना कपूर का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे करण जौहर ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में करण कहते हैं- हे बेबो, क्या तुमने मेडल जीता है। फिर करीना कहती हैं- टिमडिन (तैमूर)। फिर करण ने पूछा- उसने क्या जीता है। करीना बोल ती हैं- ब्रॉन्ज। फिर करण बोलते हैं- और ब्रॉन्ज है। इस पर करीना कहती हैं- न्यू गोल्ड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+