करीना कपूर ने अपने स्टाफ के साथ किया ऐसा काम, हैरान रह गईं सास शर्मिला टैगोर, बोलीं- तुम्हारा स्वभाव ही ऐसा है
Sharmila Tagore On Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनकी सास यानी हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बीच किसी न किसी बात को लेकर खटपट चलती रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि शर्मिला टैगोर को बहू के रूप में करीना कपूर कभी भी पसंद नहीं थीं। वह नहीं चाहती थीं कि उनका बेटा सैफ अली खान एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी करे।
शर्मिला टैगोर और करीना कपूर खान का रिश्ता
हालांकि मीडिया के सामने कई बार शर्मिला टैगोर ने अपनी बहू करीना कपूर की जमकर तारीफ भी की है। शर्मिला टैगोर और करीना कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। कई मौकों पर करीना ने भी अपनी सास के लिए खूब प्यार और सम्मान दिखाया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर शर्मिला टैगोर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बहू की तारीफ कर रही हैं। वहीं करीना उनसे पूछ रही है कि उन्हें अपने में कहां सुधार लाना चाहिए।

शर्मिला ने की करीना की तारीफ
वायरल वीडियो में करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर दोनों नजर आ रही हैं। इसमें करीना से उनकी सास शर्मिला कह रही हैं- ठीक है, मुझे आपकी कंसिस्टेंसी पसंद है। मुझे आपके कॉन्टैक्ट में रहने का तरीका पसंद है क्योंकि मैं जानती हूं कि अगर मैंने आपको कोई मैसेज भेजा है, तो आप बिल्कुल रिप्लाई देंगी। अगर मैं घर आ रही हूं, तो आप मुझसे पूछेंगी कि मैं क्या खाना चाहूंगी और मुझे जो चाहिए वह मिल जाएगा।
शर्मिला ने दी इस आदत को सुधारने की सलाह
वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्मिला टैगौर की इस बात पर करीना कपूर ने अपनी सास शर्मिला को धन्यवाद दिया। साथ ही एक्ट्रेस ने सास से अपनी उन आदतों के बारे में पूछा जिनमें उन्हें सुधार करना चाहिए। इस पर शर्मिला टैगोर ने कहा- मैं इसके बारे में सोच रही हूं और मैं वाकई में नहीं कर सकती। मैं चाहती हूं कि तुम ऐसे ही रहो क्योंकि तुम्हारा स्वभाव ही ऐसा है।
लोगों ने की शर्मिला और करीना की तारीफ
शर्मिला टैगोर न आगे कहा- मैंने आपको अपने स्टाफ के साथ काम करते देखा है और आप जानती हैं, हममें से कुछ लोग बहुत डिप्रेस्ड हो जाते हैं और अपने आसपास दूसरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। आप ऐसा मत कीजिए। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग शर्मिला टैगोर और उनकी बहू करीना कपूर खा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications