तो क्या करीना कपूर खान अपने भाई के साथ करती ऐसा काम, शर्म नहीं आती? टूट गया था एक्ट्रेस का दिल
Kareena Kapoor Khan and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' लोगों को खूब पसंद आई थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और लोगों ने इस फिल्म में रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली थे। इस फिल्म से नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
'रॉकस्टार' में करीना कपूर आने वाली थीं नजर
आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने बहुत ही दमदार काम किया था। लोगों को इन दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि पहले इस फिल्म में नरगिस फाखरी की जगह करीना कपूर खान नजर आने वाली थीं। फिल्म के डायरेक्टर इस मूवी में करीना कपूर को कास्ट करने वाले थे।

रणबीर कपूर और करीना कपूर खान की जोड़ी
फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की दमदार एक्टिंग देखकर इम्तियाज अली उनके फैन हो गए थे। ऐसे में वह अपनी फिल्म 'रॉकस्टार' में करीना कपूर को ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। फिल्म के लीड हीरो को तौर पर पहले ही रणबीर कपूर को साइन कर लिया गया था। इसके चलते ही करीना कपूर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।
करीना को रणबीर के साथ करना पड़ता लिपलॉक
आपको बता दें कि रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के चचेरे भाई हैं। ऐसे में करीना कपूर फिल्म में अपने भाई के साथ कोई भी इंटीमेट सीन शूट नहीं कर सकती थीं। वहीं 'रॉकस्टार' में काम करते हुए उन्हें रणबीर कपूर को लिपलॉक भी करना पड़ता और उनके साथ रोमांटिक और इंटीमेट सीन भी देने पड़ते।
नरगिस फाखरी को मिला रणबीर की हीरोइन का रोल
पर्सनल कारणों के चलते इस फिल्म में हीरोइन बनने से करीना कपूर को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद न्यू कमर नरगिस फाखरी को लीड एक्ट्रेस का रोल दिया गया। हालांकि डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ ये फिल्म न कर पाने से करीना कपूर खान काफी दुखी हुई थीं। उनका दिल टूट गया था।
करीना के एक्टिंग के दीवाने हैं रणबीर
बाद में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बहन करीना कपूर एक मेहनती और शानदार एक्ट्रेस हैं। वह कई बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। वह भी अपनी बहन की एक्टिंग के मुरीद हैं। वहीं रणबीर कपूर ने उम्मीद जताई थी कि वह कभी न कभी अपनी बहन के साथ स्क्रीन पर कोई काम करना जरूर पसंद करेंगे जहां पर कोई रोमांटिक सीन न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications