छोटे बेटे 'जहांगीर' के नाम पर मचे बवाल पर करीना कपूर ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा
मुंबई, 12 अगस्त। करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखने के बाद एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। ऐसा ही कुछ उनके पहले बेटे तैमूर के नाम रखने पर हुआ था। ध्यान रहे पहले करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम जेह सामने आया लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया कि उनके छोटे बेटे का नाम जहांगीर है। जिसके बाद इस नाम पर विवाद हो रहा है और जमकर आलोचना हो रही हैं। वहीं अब करीना कपूर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

छोटे बेटे का 'जहांगीर' नाम रखने पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
करीना कपूर खान ने अपनी किताब करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल लॉन्च की जिसके बाद छोटे बेटे के नाम पर आलोचना हो रही है। करीना ने इंडिया टुडे टीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में अपना पक्ष रखा। एक व्यक्तिगत निर्णय के सार्वजनिक बहस बनने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, "मैं एक पॉजिटिव इंसान हूं और मैं खुशी और पॉजिविटी फैलाना चाहती हूं। हमारे जीवन में निगेटिविटी के लिए कोई जगह नहीं है। देखिए कोविड-19 महामारी ने क्या किया है। इसने दुनिया को करीब ला दिया है। यही हम सभी को सोचना चाहिए।"

करीना ने ट्रोलर्स को दी ये सलाह
जहां तक ट्रोल्स से निपटने की बात है तो करीना ने कहा कि उन्हें मेडिटेशन करना शुरू कर देना चाहिए। इसके साथ ही करीना ने कहा "मुझे अब मेडिटेशन करना शुरू करना होगा कि मुझे दीवार के खिलाफ धकेल दिया गया है। हम यहां दो मासूम बच्चों की बात कर रहे हैं।"

तैमूर नाम रखने पर सैफ को किया गया था ट्रोल
इससे पहले करीना के पहले बेटे तैमूर अली खान के नाम पर विवाद खड़ा हो गया था। नेटिज़न्स ने उन्हें और सैफ को 'तुर्की आक्रमणकारी' के नाम पर रखने के लिए ट्रोल किया। दंपति ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्हें तैमूर के नाम का अर्थ पसंद है, जिसका अर्थ है लोहा।

करीना ने दूसरी प्रेंगनेंसी के पांचवे महीने तक की थी इस फिल्म की शूटिंग
करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना ने आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के बारे में भी खुलासा किया कि इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने दूसरी गर्भावस्था के समय पांच महीने से अधिक की थीं। उन्होंने इसके लिए अपने परिवार को समर्थन देने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'सैफ और तैमूर सपोर्टिव थे। मेरे साथ वो सेट पर भी आए थे। जब आपको अपने करीबी लोगों से उस तरह का प्रोत्साहन मिलता है, तो इससे चीजें आसान हो जाती हैं। लेकिन डर अभी भी था और मुझे यह जानने की जरूरत थी कि क्या बच्चा सुरक्षित रहेगा? इसलिए मैं स्त्री रोग विशेषज्ञ के लगातार संपर्क में थी।"

करीना कपूर की फैमिली लाइफ
करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2012 में दोस्तों और परिवार के साथ एक अंतरंग शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। उनके पहले बच्चे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। इस जोड़े ने 21 फरवरी 2020 को अपने दूसरे बेटे जेह का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications