कैंसर से जूझ रहीं हिना खान के लिए बॉयफ्रेंड ने नहीं इस 'पति' ने मांगी दुआ, सरेआम कह दी ऐसी बात

Karan Mehra On Hina Khan Health: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और वह इस गंभीर बीमारी से पूरी मेहनत के साथ लड़ती नजर आ रही हैं। फिलहाल हिना खान ने अपने सारे बाल काट लिए हैं और लोगों से अपने लिए प्रार्थना करने के लिए कह रही हैं।

हिना खान का एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि हिना ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इस शो का प्रीमियर साल 2009 में हुआ था। इस सीरियल ने सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो बनकर टीवी की दुनिया में इतिहास रच दिया था। वहीं सबसे पहले इस सीरियल में 'अक्षरा और नैतिक' की जोड़ी दिखाई गई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

Karan Mehra On Hina Khan

करण मेहरा और हिना खान ने साथ किया था काम
सीरियर में अक्षरा का किरदार हिना खान और नैतिक का रोल करण मेहरा ने निभाया था। ये रिश्ता क्या कहलाता है' में करण मेहरा और हिना खान पति-पत्नी के रूप में नजर आए थे। इस शो की वजह से ही दोनों काफी मशहूर हुए थे। शुरुआत में दोनों की एक-दूसरे के साथ अच्छी बनती थी, लेकिन बाद में उनके बीच कुछ ठीक नहीं होने की खबर भी सामने आई थी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीम का रीयूनियन
हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की पुरानी टीम का करीब 13 साल बाद रीयूनियन हुआ है। इस रीयूनियन के मौके पर करण मेहरा ने कई फोटोज शेयर की थीं जिसमें शो के कई पुराने कलाकार नजर आए थे। अब करण मेहरा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए शो की टीम के रीयूनियन और हिना खान को लेकर बात की है।

करण मेहरा ने हिना खान के लिए मांगी दुआ
करण मेहरा ने अपनी को-स्टार हिना खान के बारे में कहा- हिना बहादुरी से कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही हैं। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, जो पहले से ही दिखाई दे रहा है क्योंकि वह इस गंभीर बीमारी को हराने में लगी हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं हिना खान
आपको बता दें कि हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग लड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार अपना हेल्थ अपटेड दे रही हैं। हिना मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं और वहीं उनका इलाज चल रहा है। हिना खान के फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं और जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+