एस्केलेटर पर खुलेआम ये सब करने लगे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, वीडियो देख लोगों की खुली रह गई आंखें

सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों खुलेआम लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई, 29 अगस्तः पिछले कुछ समय से टीवी एक्टर एंड होस्ट करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों अक्सर अपने प्यार भरे मूमेंट्स के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। दोनों लाइमलाइट में बने रहते हैं और खुलेआम एक् दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। आपको बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ। अब शो खत्म होने के बाद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ा हुआ है। दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।

खुलेआम एस्केलेटर पर किया लिपलॉक

खुलेआम एस्केलेटर पर किया लिपलॉक

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करण और तेजस्वी अलग-अलग एस्केलेटर पर खड़े हुए हैं। एक ऊपर की ओर जा रहा है, तो दूसरा नीचे की ओर आ रहा है। बीच में दोनों एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए लिपलॉक करते हैं।

वीडियो में नजर आई दोनों की खुशी

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेजस्वी प्रकाश ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है जबकि करण ने गोल्डन ब्राउन कलर का ब्लेजर पहना हुआ है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे को खुलेआम किस करने के बाद बहुत हंसते हैं और एक दूसरे पर प्यार भी लुटाते हैं।

लोगों को पसंद है करण और तेजस्वी की जोड़ी

जानकारी के अनुसार करण और तेजस्वी की जोड़ी को लोग खूब करते हैं। करण और तेजस्वी भी अपने फैंस के लिए अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। करण और तेसस्वी के इस वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- दोनों की प्यारी सी स्माइल को देखो। आप दोनों हमेशा ही ऐसे खुश रहा करो। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- जिस तरह करण अपनी तेजस्वी को देखकर शर्माते हैं वह बहुत ही प्यारा लगता है। ज्यादातर फैंस दोनों की इस जोड़ी को क्यूट कह रहे हैं।

लीक हुआ था पार्टी में किस करने का वीडियो

कुछ दिनों पहले भी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लिक हो गया था जिसमें दोनों एक पार्टी में ड्रिंक कर लिपलॉक कर रहे थे। किसी दोस्त ने उनके अनजाने में ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। ये लीक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लोगों ने दोनों को कई तरह की बातें बोली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+