Koffee with Karan: इस साउथ एक्टर को डेट करना चाहती हैं सारा अली खान, जाह्नवी कपूर की भी छूटी हंसी
करण जौहर ने कॉफी विद करण के नेक्स्ट एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी कपूर और सारा अली खान नजर आ रही हैं। इस दौरान सारा अली खान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे जाह्नवी कपूर की हंसी छूट गई।
मुंबई, 12 जुलाई: करण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' की शुरुआत हो चुकी है। शो में स्टार्स तरह-तरह के खुलासे कर रहे हैं। करण के इस फेमस शो में पहले मेहमान के तौर पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने शिरकत की थी। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर कुछ ऐसे राज खोले, जिससे यूजर्स भी चकरा गए। अब करण जौहर ने शो का एक प्रोमो शेयर करते हुए अपकमिंग गेस्ट को लेकर खुलासा किया है। करण जौहर के शो के प्रोमो में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आए। इस दौरान सारा अली खान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे जाह्नवी कपूर की हंसी छूट गई।
शो में दिखेंगी ये हसीनाएं
करण जौहर के शो के इस प्रोमो में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान नजर आ रहे हैं। इस दौरान जाह्नवी अपनी और सारा की दोस्ती को लेकर बात कर रही हैं। तभी करण जौहर सारा अली खान से पूछते हैं कि किसी ऐसे लड़के का नाम बताइए, जिसे आप डेट करना चाहती हों। एक्ट्रेस ने कहा, विजय देवरकोंडा। इसके बाद करण जाह्नवी से कहते हैं कि मैंने तुम्हें विजय देवरकोंडा के साथ देखा है। तभी सारा जाह्नवी से पूछती है कि तुम विजय को पसंद करती हो? इसके बाद जाह्नवी कपूर रिएक्ट करते हुए कहती हैं कि ये सब क्या है?

एक्स को लेकर सारा ने दिया मजेदार जवाब
फिर करण जौहर सारा अली खान से एक और सवाल करते हैं कि एक कारण बताओ कि तुम्हारा एक्स, एक्स क्यों है? सारा जवाब देती हैं क्योंकि वो सबका एक्स है। इसके बाद जाह्नवी की हंसी छूट पड़ी।

प्रोमो शेयर कर दिया मजेदार कैप्शन
करण जौहर ने फैंस के साथ अपने फेमस शो का प्रोमो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- मेरी पसंदीदा दो लड़कियां। एपिसोड 2 के लिए तैयार हो जाइये, जो 14 जुलाई को हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

ये स्टार्स आएंगे नजर
बताते चलें कि करण जौहर के इस शो में शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, सामंथा प्रभु, विजय देवरकोंडा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ अनन्या पांडे के अलावा और बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे।

रणवीर-आलिया से हुई शुरुआत
गौरतलब है कि 'कॉफी विद करण' सीजन 7 की धमाकेदार शुरूआत गुरुवार को हो चुकी है। पहले एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर के कॉफी काउज पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बैठी नजर आईं। आलिया भट्ट ने करण के सवालों का जहां बहुत सोच समझकर जवाब दिया वहीं रणवीर सिंह अपने बेबाक अंदाज में नजर आए। रणवीर सिंह ने इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई चौंका देने वाले खुलासे कर डाले, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। रणवीर सिंह ने करण जौहर के चैट शो पर कोफ़ी बिंगो नामक खेल के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन तक में वो सेक्स कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications