कॉफी विद करण में तापसी पन्नू को करण जौहर ने क्यों नहीं किया इनवाइट? एक्ट्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात
करण जौहर के कॉफी विद करण 7 में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को इनवाइट नहीं करने की असल वजह बताई है।
मुंबई, 29 सितंबर: फिल्म निर्माता करण जौहर का शो कॉफी विद करण 7 का आखिरी एपिसोड रिलीज हो गया है। जिसमें करण जौहर तन्मय भट, कुशा कपिला, दानिश सेत और निहारिका एनएम के साथ लाइव किया था। शो के दौरान करण जौहर से कई दिलचस्प सवाल पूछे साथ ही उनसे ढेर सारी बातें की। शो में करण जौहर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के शो में ना आने को लेकर भी बातचीत की।

क्यों कॉफी विद करण में नहीं दिखीं तापसी पन्नू?
याद दिला दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का एक बयान काफी चर्चा में रहा था। जहां उन्होंने कॉफी विद करण में ना बुलाने पर अपना रिएक्शन दिया था। तापसी पन्नू ने फिल्म दोबारा के प्रमोशन के दौरान कहा था कि, मेरी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं कि मुझे करण के शो में बुलाया जाए। जिसके बाद एक्ट्रेस का ये कमेंट सुर्खियों में रहा। अब इसी को लेकर करण जौहर ने एक बयान दिया है और शो में एक्ट्रेस को ना इनवाइट करने की वजह बताई है।

करण जौहर ने दी सफाई
कॉफी विद करण सीजन 7 के आखिरी एपिसोड में जब करण जौहर से पूछा गया कि उन्होंने क्यों तापसी पन्नू को इनवाइट नहीं किया था? इसका जवाब देते हुए फिल्म निर्माता ने कहा कि, "ये सिर्फ 12 एपिसोड्स का सीजन है। आपको कॉम्बिनेशन देखना होता है। बस तापसी को यह बताना चाहता हूं कि जब मैं आपसे रिक्वेस्ट करुंगा की आप मेरे शो पर आए ताकि हम एक एक्साइटिंग कॉम्बिनेशन पर काम कर सकें लेकिन अगर वह मना कर देंगी तो वो मुझे बहुत दुख होगा"।

करण जौहर पर लगे थे गंभीर आरोप
आपको बता दें कि कॉफी विद करण 7 कई वजहों से सुर्खियों में रहा। इस शो के दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोले। तो वहीं करण जौहर अक्सर उनकी सेक्स लाइफ से जुड़े सवाल पूछते थे। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए। करण जौहर पर आरोप लगे कि वे चैट शो में बस प्राइवेट चीजों पर सवाल करते हैं। सेलेब्स की सेक्स, डेटिंग लाइफ पर ज्यादा फोकस करते हैं। इसके अलावा कऱण जौहर पर ये भी आरोप लगे थे कि वह अक्सर शो में आलिया का ज्यादा नाम लेते हैं।

जल्द आएगा कॉफी विद करण का 8वां सीजन
इस शो की शुरूआत में सबसे पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थे। ये एपिसोड काफी दिलचस्प था। इसके अलावा इस शो में धीरे-धीरे कई सुपरस्टार नजर आए और उन्होंने शॉकिंग खुलासे किए। अब करण जौहर ने 7वें सीजन के बाद 8वें सीजन की घोषणा कर दी है। देखना होगा कि इसका अगला सीजन कितना एंटरटेनिंग होने वाला है।

करण जौहर का वर्कफ्रंट
वहीं करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अगले साल फरवरी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके साथ जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications