विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की वजह से करण जौहर क्यों हुए शर्मिंदा? खुलासा कर बोले- 'इतना बुरा हाल...'

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में फिल्म निर्माता करण जौहर को नहीं इनवाइट किया गया था। अब इसी को लेकर उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

मुंबई, 28 सितंबर: फिल्म निर्माता करण जौहर के शो कॉफी विद करण में हमेशा बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे करते हैं। वह आकर शो में अपने दिल की बात बताते हैं। यही वजह है कि ये शो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अब इस शो के फिनाले में करण जौहर अपनी दिल की बात बताते नजर आएंगे। इस शो के आखिरी एपिसोड में करण जौहर खुलासा ने खुलासा किया कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में उन्हें इनवाइट नहीं किया गया और इस वजह से उन्हें किस तरह की शर्मिंदगी हुई।

करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा

करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा

करण जौहर का शो कॉफी विद करण का 7वां सीजन काफी मजेदार रहा। जिसमें अब तक करण सभी एक्टर्स की पोल खोलते हुए नजर आए। लेकिन इस बार वह अपने आखिरी एपिसोड में अपने दिल की बात कहते हुए नजर आएंगे। फिल्ममेकर इस एपिसोड में कई सेलिब्रिटी को लेकर खुलासे करते नजर आएंगे। जिसमें वह ये बताएंगे कि बॉलीवुड के लव बर्ड्स कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया था और उन्हें इसकी वजह से कैसा महसूस हुआ था।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की वजह से हुई शर्मिंदगी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की वजह से हुई शर्मिंदगी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी। जिसमें बॉलीवुड के कुछ ही सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस शादी में उस करण जौहर को नहीं बुलाया गया जिनका हर बॉलीवुड सेलेब्स से अच्छा कनेक्शन है। ऐसे में फिल्म निर्माता को बुरा लगना लाजमी सी बात है। करण जौहर को इस बात का काफी बुरा लगा कि उन दोनों ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया और इससे उन्हें काफी शर्मिंदगी भी हुई।

बोले-' मेरे लिए ये एम्बेरेसिंग था'

बोले-' मेरे लिए ये एम्बेरेसिंग था'

'कॉफी विद करण' शो पर करण ने बताया कि 'जब कैटरीना और विक्की की शादी हुई थी तो मेरे लिए एम्बेरेसिंग हो गई थी। लोग मुझसे शिकायत कर रहे थे कि आप शादी में हो और अभी भी कुछ बता नहीं रहे...वगैरह-वगैरह.. मुझे ये बताने में बहुत शर्मिंदगी हुई कि मुझे तो आमंत्रित ही नहीं किया गया"।

'जब शादी हो गई तो मुझे लोगों......'

'जब शादी हो गई तो मुझे लोगों......'

करण जौहर ने आगे कहा कि, 'जब शादी हो गई तो मुझे लोगों की सहानुभूति और संदेह दोनों का सामना करना पड़ा। लोग सवाल कर रहे थे कि आपको क्यों नहीं बुलाया ? आप लोगों के बीच सब ठीक है ना ? करण आगे बताते हैं कि जब मुझे पता चला कि अनुराग कश्यप को भी नहीं बुलाया तो मुझे थोड़ी शांति मिली'।

कॉफी विद करण के आखिरी एपिसोड में करण करेंगे बड़े खुलासे

कॉफी विद करण के आखिरी एपिसोड में करण करेंगे बड़े खुलासे

करण जौहर कॉफी विद करण के फिनाले एपिसोड में इस बारे में विस्तार से बताएंगे। ये एपिसोड शो का 13वां एपिसोड होगा इसी के साथ ये शो अब खत्म हो जाएगा। ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये आखिरी एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है। अब भले ही विक्की और कैटरीना ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया लेकिन इसके बावजूद करण जौहर ने उन दोनों को शो में इनवाइट किया था। इससे पता चलता है कि करण जौहर का उन दोनों से संबंध अब भी अच्छा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+