'हमने कुछ गलत कर दिया...' ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग ने क्यों उड़ाए करण जौहर के होश? प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

हाल ही में करण जौहर ने बताया कि फिल्म ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग के बाद उनकी रातों की नींद उड़ गई थी।

मुंबई, 29 सितंबर: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का जादू बॉक्स ऑफिस पर खूब चला है। फिल्म में कपल लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म पर कितनी मेहनत की है, ये इसकी ताबड़तोड़ कमाई से साफ झलकता है। मीडिया से बातचीत में भी अयान मुखर्जी और करण जौहर ने इस प्रोजेक्टर पर काम करने को लेकर बात की। हाल ही में करण जौहर ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद उनकी रातों की नींद उड़ गई थी।

क्या बोले करण जौहर?

क्या बोले करण जौहर?

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है। यही कारण है कि रिलीज होने के इतने दिनों बाद भी फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज बरकरार है। फिल्म में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर समेत इसमें शामिल लोगों ने भी खूब मेहनत की है। अब इसे लेकर हाल ही में करण जौहर ने बयान दिया है।

'ब्रह्मास्त्र' की स्क्रीनिंग के वक्त ऐसा था आलम

'ब्रह्मास्त्र' की स्क्रीनिंग के वक्त ऐसा था आलम

करण जौहर बताते हैं कि सितंबर 8 को 'ब्रह्मास्त्र' की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के बाद करण को फैंस के कई मैसेज मिले। कुछ रिएक्शन ऐसे थे, जो काफी अच्छे थे बेहद खुद कर देने वाले थे। लेकिन कुछ मैसेज तो ऐसे थे, जिन्हें पढ़कर मुझे लगा जैसे मेरा बीपी गिर गया हो।

'सब उम्मीदों से परे हुआ तो...'

'सब उम्मीदों से परे हुआ तो...'

पिंकविला की खबर के मुताबिक, करण जौहर बोले कि इन्हें पढ़कर मुझे ऐसा लगा कि हे भगवान, क्या हुआ अगर सब उम्मीद से परे हो गया तो। और ये तो कुछ ऐसा है, जो मैं अयान या फिर टीम के साथ शेयर भी नहीं कर सकता। मैं बहुत स्ट्रेस में था। उनके लिए जिन्होंने फिल्म में इतनी मेहनत की। उस रात मैं सो ही नहीं पाया।

'मैं रो नहीं रहा था पर..'

'मैं रो नहीं रहा था पर..'

ऐसा नहीं है कि मैं रो रहा था। लेकिन मैं ऐसा महसूस कर रहा था, कि ये काफी बड़ी चीज है। फिल्म में एक अलग ही यूनिवर्स दिखाया गया है और इसमें अलग रिएक्शन आएंगे। लेकिन फिल्म अपने प्रोसेस की ही तरह बॉक्स ऑफिस में कमाल कर गई।

कैसा रहा फैंस का रिस्पॉन्स?

कैसा रहा फैंस का रिस्पॉन्स?

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बात की जाए, तो इसमें दिखाई गई रोमांटिक लव स्टोरी से दर्शक काफी हद तक निराश हुए हैं। लेकिन बढ़िया परफॉर्मेंस से फैंस खुश भी हैं। अब फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ब्रह्मास्त्र 2 दिसंबर 2025 में रिलीज होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+