'तुम पहले अपना घर देखो', दीपिका-रणवीर को लेकर करण जौहर ने क्यों कही ऐसी बात? जानें पूरा मामला

Koffee With Karan 8: मशहूर निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने चर्चित चैट शो कॉफी विद करण 8 को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस सीजन में अब तक कई सेलिब्रिटीज ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर अनसुने किस्से साझा किए। शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे थे। उस दौरान ये एपिसोड काफी चर्चा में रहा।

कॉफी विद करण 8 के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने अपनी डेटिंग हिस्ट्री को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जब वह डिप्रेशन से गुजर रही थीं तो उनकी लाइफ में कैसे रणवीर सिंह की एंट्री हुई। हालांकि फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज खास पसंद नहीं आया और लोगों ने कपल को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। अब करण जौहर ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपनी भड़ास निकाली।

Karan Johar

कॉफी विद करण 8 के आठवें एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शिरकत की। इस दौरान करण जौहर ने बताया कि शो का सबसे अच्छा एपिसोड दीपिका और रणवीर वाला था। लेकिन इस एपिसोड की वजह से करण जौहर काफी गुस्से में आ गए थे। उसे लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह से ट्रोल किया गया उससे करण को काफी बुरा लगा था।

करण जौहर ने कहा, "मुझे लगता है कि हम तीनों ने ही एपिसोड में एकदम क्लियर और दिल खोलकर अपने इमोशंस व्यक्त किए थे। लेकिन उसके बाद जो आफ्टर इफेक्ट मुझे दिखा वह बहुत ही निंदनीय था। मैं सच में ये बात कहना चाहता हूं कि उस एपिसोड पर जिस तरह से लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था, उससे मुझे बहुत गुस्सा आया था"।

हालांकि करण जौहर का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने रणवीर और दीपिका को ट्रोल करने वालों पर भ़ड़ास निकाली। करण ने कहा, "उन्होंने अपने बारे में बात की, इतनी सारी चीजें शेयर की। वो दोनों ही बहुत शानदार थे। कुछ लोगों ने उनके बारे में काफी फालतू बातें की ये देखकर उस समय मेरे मन में यही बात आई कि क्या आप किसी की निजी जिंदगी और शादी के बारे में जानते हैं। तू अपना घर देख पहले और में उन्हें मिडिल फिंगर दिखाना चाहता था। मैं ऐसा था कि अब बस तुम लोग चुप हो जाओ"।

बता दें कि कॉफी विद करण के एपिसोड में पहली बार ये कपल साथ में नजर आया। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया कि रणवीर सिंह ने कब उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय वह डिप्रेशन से बाहर आ रही थीं जब उनकी जिंदगी में रणवीर आए। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह पूरी तरह से रणवीर के लिए श्योर नहीं थीं। उस वक्त वह रणवीर के अलावा और भी लोगों से मिलती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+