Sidharth-Kiara Marriage: क्या जल्द शादी करने वाले हैं सिद्धार्थ और कियारा? कुछ इस तरह खुला राज

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 7वें एपिसोड में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा संग अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

मुंबई, 18 अगस्त: कॉफी विद करण के 7वें सीजन में अब तक कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं। इस दौरान करण जौहर ने कई सेलेब्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े राज भी खोले। अब अगले एपिसोड में बॉलीवुड के दो पंजाबी मुंडे सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। इस दौरान शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी संग अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे करेंगे।

कब शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा?

कब शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा?

कॉफी विद करण के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसकी अब चर्चा शुरू हो गई है। इस प्रोमो को करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल के साथ करण जौहर जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्री ने कियारा आडवाणी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े खुलासे किए और बताया कि वह दोनों आखिर कब शादी करेंगे।

शादी के सवाल पर शर्माए सिद्धार्थ

शादी के सवाल पर शर्माए सिद्धार्थ

कॉफ़ी विद करण के प्रोमो की शुरूआत विक्की कौशल से होती है। जिसमें करण जौहर विक्की कौशल से कैटरीना के प्रति उनके प्रेम का जिक्र करते हैं। तो करण कहते हैं कि, "यह आखिरी बार आपके लिए करण के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉफी थी।" जबकि विक्की इसके लिए सहमत हो गए। इसी पर सिद्धार्थ जवाब देते हुए कहते हैं कि, "इस्का तो रोका हुआ था यहां पर"।

सिद्धार्थ ने बताया क्या है कियारा संग वेडिंग प्लान?

सिद्धार्थ ने बताया क्या है कियारा संग वेडिंग प्लान?

इसके बाद करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी संग रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल किए। करण ने पूछा कि, 'क्या आप कियारा को डेट कर रहे हैं'? तो इस पर सिद्धार्थ ने चुप्पी साध ली और सवाल को टाल दिया। जिसके बाद करण ने उनसे उनकी शादी प्लानिंग का सवाल किया तो इसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ बोले, "मैं एक खुशहाल और उज्जवल भविष्य दिखा रहा हूं।" जब करण ने पूछा कियारा के साथ तो सिद्धार्थ ने कहा, अगर कियारा होती तो बहुत अच्छा होता"।

सिद्धार्थ को दोस्त से ज्यादा मानती हैं कियारा!

सिद्धार्थ को दोस्त से ज्यादा मानती हैं कियारा!

इसके बाद शो के दौरान करण ने उन्हें कियारा और शाहिद के साथ कॉफी विद करण की एक अनदेखी क्लिप दिखाई, जिसमें कियारा ने खुलासा किया कि वह और सिद्धार्थ "करीबी दोस्त से ज्यादा हैं"। जब करण ने कियारा से पूछा, "यदि आपका वर्तमान जीवन एक फिल्म होती, तो इसे क्या शिर्षक देंगी?", उन्होंने तुरंत शेरशाह जवाब दिया, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।

'हर कोई अच्छा भविष्य चाहता है'

'हर कोई अच्छा भविष्य चाहता है'

करण ने आगे उनसे पूछा कि क्या वह शादी करने के लिए तैयार है, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वह "अपने जीवन में देखती है"। वीडियो देखकर सिद्धार्थ ने करण से कहा कि वह कियारा को बहुत परेशान करते हैं। फिर उन्होंने कहा, "हर कोई काम करना चाहता है और एक अच्छा भविष्य चाहता है। लेकिन यह जानकर अच्छा लगा कि हमारे पास आपका आशीर्वाद है।" बाद में, रैपिड फायर राउंड के दौरान, सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि कियारा का नाम उनके फोन पर 'की' के रूप में सहेजा गया था।

कई बार साथ में स्पॉट हुए सिद्धार्थ-कियारा

कई बार साथ में स्पॉट हुए सिद्धार्थ-कियारा

फिल्म शेरशाह के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एकसाथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+