18 साल की दिशा पटानी के साथ करण जौहर ने किया था ऐसा काम, एक्ट्रेस ने कहा- उनका ध्यान मुझ पर गया और फिर......

Disha Patani on Karan Johar: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस दिशा पटानी की सुपर एक्शन फिल्म 'योद्धा' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में दिशा पटानी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं।

करण जौहर की इमेज को लेकर बड़ा खुलासा
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान दिशा पटानी ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की इमेज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दिशा के इस खुलासे के बाद करण जौहर का इमोशनल रिएक्शन भी सामने आया है। लोग अब करण जौहर के बारे में कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

disha patani

दिशा पटानी ने खोला बॉलीवुड का राज
योद्धा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद करते हुए कहा-आज अगर मैं बॉलीवुड में काम कर रही हूं तो इसका पूरा श्रेय करण जौहर सर को जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनसे एक मुलाकात ने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी। करण जौहर मेरे लिए किसी लकी चार्म से कम नहीं हैं।

'उस समय मेरी उम्र सिर्फ 18 साल थी'
दिशा पटानी ने बताया- मेरे मॉडलिंग के दिनों में करण जौहर का मुझ पर ध्यान गया था, उस समय मेरी उम्र सिर्फ 18 साल थी। आउटसाइडर होने के बावजूद उन्होंने मेरे टैलेंट को पहचाना और मुझे बॉलीवुड में खुद को साबित करने का मौका भी दिया था। मुझे लगता है अगर उस समय करण जौहर की नजर मुझ पर न पड़ी होती तो शायद मैं एक्टिंग की दुनिया में होती ही नहीं।

दिशा की बात सुन भावुक हुए करण जौहर
इसके अलावा दिशा पटानी ने कहा- लोग चाहे करण जौहर पर कोई भी आरोप लगाते हों, लेकिन मैं एक आउटसाइडर हूं और मुझे बॉलीवुड में लाने वाले करण जौहर ही हैं। दिशा पटानी की इस बात को सुनकर करण जौहर इमोशनल हो गए थे और उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगाया था। वहीं अपनी को-एक्ट्रेस दिशा की बात को स्पोर्ट करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा- वाह क्या बात कही तुमने दिशा, इस लिस्ट में मैं भी शामिल हूं। साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में करण जौहर ने मुझे भी मौका दिया था।

दिशा पटानी ने साल 2016 में की थी बॉलीवुड में एंट्री
आपको बता दें दिशा पटानी साल 2016 में दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत के साथ फिल्म 'एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल निभाया था। फिल्म में दिशा ने एम.एस. धोनी की पहली गर्लफ्रैंड का किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+