करण जौहर को प्यार में मिला धोखा, आखिर कौन है वो शख्स, जिसने तोड़ा डायरेक्टर का दिल

करण जौहर ने फिल्म जगत को ऐसी शानदार फिल्में दी हैं, जो लोगों के लिए फिल्में कम और इमोशन ज्यादा हैं। करण जौहर एक ऐसे फिल्म प्रोड्यूसर या फिर निर्माता हैं, जो फिल्म को एक अलग ही एंगल पर लेकर चले जाते हैं। लंबे समय बाद आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर ने इंडस्ट्री में बतौर निर्माता वापसी की। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ज्यादातर लव एंगल पर फिल्म बनाने वाले करण जौहर खुद इतने अकेले क्यों हैं? करण जौहर से जुड़े कई ऐसे अनसुने राज हैं, जिनके बारे में खुद उन्होंने भी खुलकर कभी बात नहीं की।

करण जौहर ने किया अहम खुलासा
हाल ही में करण जौहर ने डिजाइनर प्रबल गुरुंग को इंटरव्यू दिया। इस दौरान करण ने अपनी जिंदगी के ऐसे वाकयों पर बात की, जिनके बारे में किसी ने पहले कभी भी नहीं सुना। यहां तक कि करण ने ये भी बता दिया कि उन्हें जिंदगी में एक दफा सच्चा प्यार भी हुआ था लेकिन फिर उनकी जिंदगी में ऐसा भूचाल आया जिसने वक्त को पूरी तरह से पलटकर रख दिया।

karan Johar

'प्यार में सिर्फ धोखा मिला है'
जिस तरह करण जौहर की फिल्म में हीरो या फिर हीरोइन का दिल टूटता है फिर दिल मिलते हैं, बिछड़ते हैं और आखिर में एक हो जाते हैं। लेकिन करण जौहर की असल जिंदगी में उन्हें प्यार तो मिला नहीं, सिर्फ धोखा ही मिला है। या यूं कहें कि असल जिंदगी में हैप्पी एंडिंग जैसा कुछ रहा नहीं। फिल्मों में तो सब कुछ उलट ही दिखता है। रीयल लाइफ की बात की जाए तो सच्चाई अलग ही होती है।

'जब मैंने खुद को समझा तो...'
करण जौहर ने हाल ही में डिजाइन को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं सारे रिश्तों में नहीं हूं। जब मैंने खुद को समझा, तब 30 साल मेरी उम्र थी। मुझे अहसास हुआ कि प्यार जैसी चीज जो मैं करना चाहता था वो कर सकता हूं। करण ने आगे कहा कि सही साथी को ढूंढना आसान नहीं है। करण ने ऐ दिल है मुश्किल फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये मेरा दुखद एकतरफा प्यार था, जो कई सालों तक चला।

क्या बोले करण जौहर?
ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में एक डायलॉग था, एक तरफ़ा प्यार की ताक़त ही कुछ और होती है औरों के रिश्तों की तरह ये दो लोगों में नहीं बंटती सिर्फ मेरा हक़ है इसपे। इसी तरह करण ने कहा कि मुझे भी प्यार की ताकत समझ में आई। करण ने कहा कि मेरा दिल भी टूटा। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनका दिल किसने तोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+