बिकने जा रहा है करण जौहर का 44 साल पुराना धर्मा प्रोडक्शन? रिपोर्ट
करण जौहर और उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा के बैनर कई आयकॉनिक फिल्में बनी हैं। इसमें 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो' और 'ये जवानी है दीवानी' का नाम शामिल है। अब धर्मा प्रोडक्शन को लेकर कई खबरें चल रही हैं। इनमें बताया जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन बिकने जा रहा है। म्यूज़िक लेबल कंपनी सारेगामा करण जौहर की कंपनी धर्मा के अधिकतर स्टेक्स को खरीद सकता है।
अक्तूबर के महीने में धर्मा की जिगरा रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों पर पैसा लगाया है। इसमें कुछ बिग बजट फिल्में भी हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फाइनेशियल कारणों से धर्मा प्रोडक्शन ने कई निवेशकों को पैसा लगाने के लिए मौका दिया है। इसके बाद से खबरें आ रही हैं कि सारेगामा अब धर्मा प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा खरीद सकता है।

600 करोड़ में होगी डील
Exchange4Media के हवाले से बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट छापी है। इसमें बताया गया कि सारेगामा इंडिया और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बीच बड़ी बिजनेस डील होने वाली है। इसमें ये भी बताया गया कि सारेगामा इंडिया धर्मा प्रोडक्शन में करीब 600 करोड़ रुपए इनवेंस्ट कर सकती है। ये डील अगर होती है तो सारेगामा की ये दूसरी बड़ी डील होगी। इसके पहले उन्होने Pocket Aces को खरीदा था। सारेगामा ने 385 करोड़ रुपए में इसे खरीदा था।
घाटे में धर्मा
पिछले कुछ समय से धर्मा को बॉक्स ऑफिस से ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा है। 2022 में प्रोडक्शन हाउस ने महज 27.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। जो 2023 में ये घटकर बस 10 करोड़ रुपये हो गया था। वहीं, सारेगामा ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 197 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हांसिल किया था। सारेगामा धर्मा की लेगेसी को देखते हुए ये डील करना चाहता है। हालांकि ये खबर कितनी सच है इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। Oneindia हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications