Video: द्रिशा के साथ शादी के बंधन में बंधे करण देओल, पहली तस्वीर आई सामने

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल लंबे समय से रही गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अब इस शादी के फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। परिवार के सदस्य जहां बारात में जमकर ठुमके लगाते नजर आए। वहीं पापा सनी देओल और दादा धर्मेंद भी पूरे मूड में दिखे। धर्मेंद बारात में जमकर नाच रहे थे।

लाल जोडे़ में दुल्हन बनीं द्रिशा आचार्य
शादी के दौरान करण देओल की खूबसूरत पत्नी द्रिशा आचार्या लाल जोड़े में परी से कम नहीं दिख रही थीं। शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। शादी की वायरल तस्वीर में द्रिशा और करण मंडप पर एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। द्रिशा आचार्य ने अपने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। वहीं क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में करण देओल किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे हैं।

Karan-deol-wedding-drisha-acharya

नीचे देखें वीडियो...

दुल्हन द्रिशा की शानदार एंट्री Video

बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र
शादी से पहले बारात की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। बारातियों में करण के दादा धर्मेंद्र, दादी प्रकाश कौर, पिता सनी देओल और चाचा बॉबी देओल और अभय देओल शामिल थे। तस्वीरों में धर्मेंद्र बॉबी देओल की मदद से धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे थे क्योंकि वे सभी अन्य बारातियों के साथ चल रहे थे। करण एक सफेद घोड़े पर बैठे और मेहमानों ने ढोल की थाप पर उनके चारों ओर नृत्य किया। धर्मेंद्र के साथ बॉबी देओल भी डांस करते नजर आए।

शुक्रवार को दादा-पोते की जोड़ी ने यमला पगला दीवाना पर अपने नृत्य के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन, संगीत समारोह में चार चांद लगा दिए। करण और द्रिशा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन सोमवार रात रोका सेरेमनी के साथ शुरू हुई।

करण और द्रिशा काफी समय से रिलेशनशिप में थे
बता दें कि करण और द्रिशा काफी समय से रिलेशनशिप में थे। द्रिशा एक फैशन डिजाइनर हैं। करण ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनय को एक पेशे के रूप में अपनाया। उन्होंने 2019 में सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद उन्हें वेले में देखा गया। अब वह अपने-2 में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+