Karan Deol: दुल्हनिया को लेने पहुंचे करण देओल, पोते की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र, देखें वीडियो

सनी देओल के बेटे करण देओल की आज शादी होने जा रही है। पूरा देओल परिवार बेटे की बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पहुंच चुका है। अब पोते की शादी में दादा धर्मेंद्र भी पहुंच गए हैं।

Karan Deol Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की जिंदगी का आज 18 जून 2023 स्पेशन दिन है। इस वक्त पूरा देओल परिवार जश्न में डूबा है। बता दें कि, करण देओल की आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी करने जा रहे हैं। इस दिन का दोनों को बेसब्री से इंतजार था।

करण देओल की पहुंची बारात
सोशल मीडिया पर करण देओल की शादी की तमाम वीडियो और फोटोज वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक, देओल फैमिली वेडिंग वेन्यू पहुंच चुकी है। सनी के लाडले करण दुल्हे के लुक काफी जच रहे हैं। क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी पहने करण बेहद हैंडसम लग रहे हैं। बेटे की बारात में सनी देओल ने व्हाइट और लाइट ग्रीन कॉम्बिनेशन वाली शेरवानी पहनी। इस दौरान उनके हाथ में महंदी लगी हुई थी।

Karan Deol

पोते की शादी में जमकर नाचे धर्मेंद्र
इसके अलावा पोते करण देओल की बारात में दादा धर्मेंद्र भी काफी खुश नजर आए। उनके आउटफिट की बात करें तो, ब्राउन कलर के कोट-पैंट में अपने पोते की बारात में नजर आए। इसके साथ ही जश्न में माहौल में डूबे धर्मेंद्र ने भांगड़ा किया। ढोल पर नाचते हुए एक्टर का वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शुरू हुई शादी की रस्में
करण देओल की शादी में परिवार सभी लोग शामिल हुए। सभी ने अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का ध्यान खींचा। फिलहाल करण देओल की बारात पहुंच चुकी है और वेडिंग के फंक्शन भी शुरू हो गए। जिसकी धीरे-धीरे वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। फिलहाल फैंस को दोनों की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+