आखिर कौन है ये शख्स? जिसने Sunny Deol के बेटे के रोके में किया जमकर डांस, लोगों को हुआ कन्फ्यूजन
सनी देओल के बेटे करण देओल के प्री वेडिंग फंक्शन की इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे सनी एक शख्स के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए।
Karan Deol Roka Ceremony: देओल परिवार में इस वक्त जश्न का माहौल है। दरअसल, सनी देओल के बेटे करण देओल का रोका हो चुका था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस बीच सनी देओल का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर ठुमके लगाते हुए नजर आए।
सनी देओल के साथ इस शख्स ने लगाए ठुमके
बता दें कि, सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मोरनी बनके गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ खड़े शख्स सीटी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सनी देओल से ज्यादा इस शख्स ने फैंस का ध्यान खींचा।

वीडियो देख फैंस हुए कंफ्यूज
इस वीडियो में जो शख्स सनी देओल के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक्टर के अंकल हैं जिनका नाम विजय धनोआ बताया जा रहा है। जबकि फैंस इन्हें सनी देओल के पिता धर्मेंद्र बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वह हाथ में वाइन का ग्लास पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद वह ये ग्लास मौजूदा शख्स को पकड़ा देते हैं और फिर सनी देओल के साथ थिरकते हुए नजर आए।
T 276 - Pre wedding celebrations of @imkarandeol ... Vijay Dhanoa Ji dancing in joy with his brother @iamsunnydeol Sir ❤️#SunnyDeol#VijayDhanoa#KaranDeol#LoveFromPakistan#imahsannazir19 pic.twitter.com/INSrL6AEAo
— محمد احسن نذیر (@imahsannazir19) June 12, 2023
धर्मेंद्र शादी में होंगे शामिल
पिछले कुछ दिनों से करण देओल के वेडिंग फंक्शन में उनके दादा धर्मेंद्र कहीं भी नजर नहीं आए। एक्टर ने ई-टाइम्स को इंटरव्यू में कहा, 'मैं करण देओल की शादी समारोह में जरूर उपस्थित रहूंगा। हालांकि मैं बाकी किसी फंक्शन में शामिल नहीं हो पाऊंगा।' उन्होंने इसकी भी बताई और कहा, 'बच्चों को इन्जॉय करने देना चाहिए। अगर मैं वहां रहूंगा तो बच्चे खुलकर इन्जॉय नहीं कर पाएंगे। वो लोग खुद को बंद-बंद महसूस करेंगे।'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी डेनिम जींस के साथ ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर के अंकल विजय धनोआ करण देओल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा घर लाइटों से सजा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications