Kapil Sharma Show: जीनत अमान ने खोला राज, बताया-आखिर फिल्मों में उन्हें झरने के नीचे क्यों नहाना पड़ता था?
मुंबई, 07 दिसंबर। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' का रोमांच अपने चरम स्तर पर है। हर हफ्ते इस शो में आने वाले सेलिब्रेटी जमकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस हफ्ते शो में आपको बीते जमाने की बॉलीवुड की तीन दिग्गज हसीनाएं मेहमान के रूप में नजर आएंगी। ये तीनों हसीनाओं का नाम है जीनत अमान, अनीता राज और पूनम ढिल्लों। शो का प्रोमो आउट कर दिया गया है, जिसने लोगों की शो के प्रति दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।

कपिल ने पूछा जीनत से मजेदार सवाल
प्रोमो में कपिल सभी सितारों के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। कपिल ग्लैमरस जीनत अमान के बारे में कहते हैं कि दर्शकों आपने जीनत अमान के बहुत सारे गाने देखें होंगे, जैसे 'भीगी-भीगी रातों में,' 'हाय-हाय ये मजबूरी', जिसमें वो कभी झरने के नीचे शॉवर ले रही हैं और कभी बारिश के नीचे नहा रही हैं।'

वो आपको बारिश में नहलवा क्यों रहे है?
इसके बाद वो सीधे जीनत अमान से पूछते हैं कि आपने कभी अपने डायरेक्टर से नहीं पूछा कि 'वो आपको बारिश में नहलवा क्यों रहे हैं, क्या उनको लगता है कि आप घर से नहाकर नहीं आती हैं?' इसे सुनने के बाद जीनत समेत वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। लेकिन इस सवाल के जवाब में जीनत ने जो जवाब दिया उसे सुनने के बाद तो कपिल भी लोट-पोट हो गए।

प्रोड्यूसर के यहां भी बारिश होती है...
कपिल से कहा कि 'मेरे जेहन में किसी ने डाला कि 'जब आपको(जीनत अमान) बारिश के अंदर नहलाते हैं तो प्रोड्यूसर के यहां भी बारिश होती है पैसों की।' कपिल शर्मा जमकर मेहमानों संग मस्ती करते नजर आएं।

शो में जमकर मजे देखने को मिलेंगे
वो पूनम ढिल्लों की तरफ देखकर बोलते हैं कि आप आज भी इतनी सोनी हैं, कि क्या बताऊं आपको। अपकी ही वजह से तो सोहनी-महिवाल में सनी देओल ने जी ने थोड़ा रोमांस कर लिया वरना उसके बाद तो वो मार-पीट की फिल्मों में उतर आए, जिसे सुनने के बाद वो पूनम ठहाके मारकर हंसने लगती हैं। शो के प्रोमों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
'मिस पैसिफिक एशिया'
आपको बता दें कि अपने जमाने की सेक्स बम कही जाने वाली जीनत अमान फिल्मों में आने से पहले 'मिस पैसिफिक एशिया' भी रह चुकी हैं। जीनत की पहली फिल्म 1971 में आई 'हलचल' थी लेकिन उन्हें पहचान मिली देव आनंद की सुपहिट फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' (1971) से और इसके बाद उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दीं, जिनमें कुछ में वो अपने बोल्ड किरदारों के लिए आलोचना की भी शिकार हुईं। हीरा पन्ना (1973), इश्क इश्क इश्क (1974), प्रेम शस्त्र (1974), वारंट (1975), डार्लिंग डार्लिंग (1977) ,कलाबाज़ (1977)।,यादों की बारात , धुंध, सत्यम शिवम सुन्दरम,डॉन, धरम वीर (1977), छलिया बाबू (1977), द ग्रेट गैम्बलर (1979), कुर्बानी (1980), अलीबाबा और चालीस चोर, दोस्ताना (1980) और लावारिस (1981) जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है।
यहां देखें Video












Click it and Unblock the Notifications