Kapil Sharma Show: कपिल ने कैफ से पूछा-लवमैरिज के लिए फिल्डिंग कैसे होती है? जोर-जोर से हंस पड़े वीरू

जब कपिल ने कैफ से पूछा-लव-मैरिज के लिए फिल्डिंग कैसे होती है? जोर-जोर से हंस पड़े वीरू, देखें Video

नई दिल्ली, 21 सितंबर। सोनी टीवी पर 'कपिल शर्मा शो' का रोमांच चरम सीमा पर जारी है। हर हफ्ते इस शो में आने वाले नामचीन मेहमान कपिल की पूरी टीम के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते आपको क्रिकेट के रन-मशीन वीरेंद्र सहवाग और चीते जैसी फिल्डिंग करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ कपिल के मेहमान के रूप में नजर आने वाले हैं।

वीरू और कैफ बने कपिल के मेहमान

वीरू और कैफ बने कपिल के मेहमान

क्रिकेट के इन दो दिग्गजों के साथ कपिल शर्मा जमकर मस्ती करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो आउट हो गया है, जिसने लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। शो के प्रोमो में कपिल सहवाग से पूछते हैं कि 'लॉकडाउन के दौरान हर किसी को घर में काम करना पड़ा, क्या सहवाग सर, आपने भी किया?'

'मैं नजफगढ़ का नवाब हूं'

जिस पर वीरू हंसते हुए बोलते हैं कि 'अरे यार मैं नजफगढ़ का नवाब हूं, मैं काम करूंगा क्या? ' वीरू की ये बात सुनते ही सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।

वीरू ने कपिल को पकड़ाया केला

वीरू ने कपिल को पकड़ाया केला

इसके बाद कपिल कहते हैं कि हमने सुना है कि ड्रेसिंग रूम में वीरूपाजी बहुत बोलते थे तो सचिन पाजी इन्हें केले पकड़ा देते थे, जिससे कि ये जब तक केले खाएंगे, तब तक तो शांत रहेंगे, अगर वीरू भाई आपको किसी को शांत करने के लिए किसी को केला पकड़ाना पड़े तो आप किसे पकड़ाएंगे?

केला मुझे वापस कर दो?

जिस पर तुरंत वीरू कपिल की ओर केला फेंक देते हैं। जिसे देखकर हर कोई ठहाके लगाने लगता है। हालांकि इसके बाद वीरू कहते हैं कि केला मुझे वापस कर दो, इस पर कपिल पूछते हैं कि क्यों? जिस पर वीरू कहते हैं कि 'तू अगर चुप हो गया तो शो बंद हो जाएगा, तुझ से ही तो शो चल रहा है, जिसे देखकर लोग मुस्कुराते हैं।'

यार फिल्डिंग के लिए इतना वक्त कैसे मिल जाता है?

यार फिल्डिंग के लिए इतना वक्त कैसे मिल जाता है?

इसके बाद कपिल, मोहम्मद कैफ की ओर देखते हैं और पूछते हैं कि 'हिंदुस्तान के कई क्रिकेटर्स ने लव-मैरिज की है। मैं ये पूछना चाहता हूं कि यार फिल्डिंग के लिए इतना वक्त कैसे मिल जाता है?' ये मैं आपसे इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आप फील्डर बहुत अच्छे थे। इतना सुनते ही कैफ समेत सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं, जिसे देखकर कपिल भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाते हैं।

 कॉमेडी की पिच पर हंसी के चौके-छक्के

कॉमेडी की पिच पर हंसी के चौके-छक्के

कुल मिलाकर इस बार कॉमेडी की पिच पर क्रिकेट के दो दिग्गज आपको हंसी के चौके-छक्के लगाते नजर आने वाले हैं। इसलिए देखना ना भूलें सोनी टीवी शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे 'द कपिल शर्मा' शो।

यहां देखें प्रोमो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+