Kapil Sharma Show: 'अनुराधा पौडवाल ने उदित नारायण को दी खाने में काली मिर्च, बुरा हो गया हाल '

नई दिल्ली, 17 सितंबर। सोनी टीवी पर 'द कपिल शर्मा' शो ने धूम मचा रखी है। हर हफ्ते इस शो में आने वाले मेहमान लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट करते हैं। इसी क्रम में इस रविवार को आपको कपिल के शो में सुरों के तीन नायाब हीरे नजर आने वाले हैं। जी हां ,हम बात कर रहे हैं कुमार शानू, उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल की, जो आने वाले संडे को कपिल शर्मा के मेहमान होंगे। शो का प्रोमो आउट हो चुका है, जिसने शो के प्रति फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

कपिल ने पूछा-दोनों में शरारती कौन है?

कपिल ने पूछा-दोनों में शरारती कौन है?

जो प्रोमो आउट हुआ है उसे देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो में इस बार सुरों के साथ हंसी का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। प्रोमों में कपिल,अनुराधा पौडवाल से पूछते हैं कि आपने कुमार शानू और उदित नारायण दोनों के साथ गाने गाए हैं तो आप ही बताइए कि दोनों में शरारती कौन है? जिस पर अनुराधा पौडवाल मुस्कुराने लगती हैं और फिर हंसते हुए उदित नारायण की ओर इशारा करती हैं। इसे देखकर सबलोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

'मैंने इन्हें काली मिर्च और चीनी खाने को दी'

'मैंने इन्हें काली मिर्च और चीनी खाने को दी'

यही नहीं अनुराधा पौडवाल फिर एक किस्सा भी शो में शेयर करती हैं, जिसमें वो बताती हैं कि एक बार एक रिकॉर्डिग हो रही थीं, वहां पर उदित जी को गले में चुभन हो रही थी। मैंने उनसे पूछा कि आपको कुछ दिक्कत है,तो उन्होंने मेरी तरफ देखा लेकिन कुछ कहा नहीं। अनुराधा पौडवाल ने आगे कहा कि 'मुझे लगा कि इन्हें परेशानी हो रही है तो मैंने इन्हें काली मिर्च और चीनी खाने को दी लेकिन इसके बाद जैसे ही रिकॉर्डिंग शुरू हुई वैसे ही इन्हें हिचकी आने लगी।'

मैं मसाला बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं

मैं मसाला बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं

मैंने कहा कि क्या हुआ? तो बोले कि 'मैं मसाला बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं।' इतना सुनने के बाद सब लोग तेजी से हंसने लगे। अनुराधा ने कहा कि उदित जी की स्माइल देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हैं कि ये कब सही बोल रहे हैं या कब मजाक कर रहे हैं।

दिग्गज कलाकार सुरों की भी महफिल सजाएंगे

दिग्गज कलाकार सुरों की भी महफिल सजाएंगे

तो वहीं शो के दौरान कुमार शानू भी काफी मस्ती करते दिखाई देंगे। इसी के साथ तीनों ही दिग्गज कलाकार सुरों की भी महफिल सजाएंगे। कुल मिलाकर इस हफ्ते का शो काफी धमाकेदार होने वाला है इसलिए देखना ना भूलें शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट शो 'द कपिल शर्मा' शो।

यहां देखें प्रोमो

यहा देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+