कपिल शर्मा ने बेटे त्रिशाल के पहले बर्थडे पर अनोखे कैप्शन के साथ सुपर क्यूट फोटो की शेयर, देखें
कपिल शर्मा ने बेटे त्रिशाल के पहले बर्थडे पर अनोखे कैप्शन के साथ सुपर क्यूट फोटो की शेयर, देखें
नई दिल्ली, 02 फरवरी। कॉमेडियन कपिल शर्मा का बेटा त्रिशाल मंगवार को एक साल का हो गया। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे त्रिशान के पहली बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की जिसमें त्रिसान बहुत क्यूट लग रहा है। फोटोज में कपिल शर्मा की मां और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ बेटी अनायरा भी नजर आ रही हैं।

कपिल शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा रोचक कैप्शन
कपिल शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा- पहला जन्मदिन। मुख्य अभिनेता: त्रिशान। सहायक कलाकार: अनायरा, दादी, मम्मी, पापा।" "त्रिशान का पहला फोटोशूट।" उन्होंने हैशटैग के साथ हैप्पी बर्थडे, हैप्पी बर्थडे त्रिशान, फैमिली, हैप्पीनेस लिखा।

नन्हें त्रिशाल की क्यूट फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार
इस पोस्ट को कपिल शर्मा के इंस्टाफैम से ढेर सारा प्यार मिला। कपिल की इस पोस्ट पर शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं त्रिशान। लंबे और सुंदर, सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।" शक्ति मोहन ने कहा, "सो क्यूट।" सोफी चौधरी ने कहा, "सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन और कास्ट।"

कपिल ने लोगों को दिया धन्यवाद
अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने उन्हें इस पोस्ट के साथ शुभकामनाएं दी और लिखा आज मेरे बेटे त्रिशान का पहला जन्मदिन है। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे। हमारे जीवन में आने और इसे और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। भगवान आशीर्वाद देना।"

2018 में कपिल शर्मा ने गिन्नी से की थी शादी
कपिल शर्मा ने दिसंबर, 2018 में जालंधर में हिंदू और सिख परंपराओं के अनुसार गिन्नी चतरथ से शादी की। शादी के बाद अमृतसर और मुंबई में दो भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया था। मुंबई में रिस्पेशन में कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस ने शिरकत की थी। 2019 में कपिल की बेटी अनायरा का जन्म हुआ और एक साल बाद बेटे त्रिशान का।












Click it and Unblock the Notifications