Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, बोले लोग-'अनिल कपूर वाला च्यवनप्राश मिल गया क्या?'
नई दिल्ली, 22 अगस्त। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं, खबर है कि नए चेहरों के साथ 'कपिल शर्मा शो' जल्द वापसी करने जा रहा है। इसी सुगबुगाहट के बीच कपिल शर्मा ने अपना नया लुक लोगों से शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। कपिल अपने नए लुक में हद से ज्यादा हैंडसम नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

स्लीम और स्टाइलिश दिखे कपिल
नए लुक में वो पहले से ज्यादा स्लीम और स्टाइलिश दिख रहे हैं, इसलिए लोग उन्हें देखते ही HOT बोल पड़े हैं। कपिल का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने दिल खोलकर कपिल की तारीफ की है।

'अरे अनिल कपूर वाला च्यवनप्राश आपको मिल गया क्या? '
किसी ने लिखा है कि ' अरे कपिल तो HERO लग रहा है' तो किसी ने कहा कि ' अरे सरजी, कैसे कर रहे हो, ये एज को रिवर्स कैसे कर पा रहे हो' , तो किसी ने लिखा कि' क्या इंसान है कपिल, यू आर ग्रेट', तो किसी ने लिखा कि 'अरे अनिल कपूर वाला च्यवनप्राश आपको मिल गया क्या?' , तो किसी ने लिखा कि ' कपिल भाई आप तो दस साल पीछे चले गए हो'।

अर्चना पूरन सिंह ने भी शेयर किया था Video
मालूम हो कि 'द कपिल शर्मा' शो का आखिरी सीजन इसी साल जून में प्रसारित हुआ था। कपिल के अलावा, शो में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुदेश लाहिड़ी, भारती सिंह और सुमोना चक्रवर्ती भी शामिल हैं। आपको बता दें कि शो में स्पेशल जज की भूमिका निभाने वाली अर्चना पूरन सिंह ने भी दो दिन पहले एक वीडियो शेयर करके लोगों को बताया था कि वो 'द कपिल शर्मा' शो के नए सीजन का प्रोमो शूट करने जा रही हैं।

कपिल शर्मा ब्रेक के दौरान विदेशी टूर पर थे
गौरतलब है कि कपिल शर्मा ब्रेक के दौरान विदेशी टूर पर थे, जबकि अर्चना पूरन सिंह ने यहीं पर लॉफ्टर चैलेंज में जज को रोल अदा किया है। फिलहाल अर्चना के वीडियो और कपिल की फोटो ने एक बार फिर से 'द कपिल शर्मा' के प्रति लोगों को क्रेजी कर दिया है, अब सभी को उस तारीख का इंतजार है, जिस दिन ये शो ऑन एयर होगा।
कपिल शर्मा हैं करोड़ों के मालिक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा टीवी-बॉलीवुड के महंगे सितारों में से एक हैं। उनके पास करीब 35 मिलियन डॉलर (करीब 276 करोड़) रु की प्रापर्टी है और टीवी के एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा करीब 70 से 80 लाख रुपये लेते है।












Click it and Unblock the Notifications