सबको हंसाने वाले Kapil Sharma खुद हो चुके हैं डिप्रेशन का शिकार, बोले- 'सोचता था सुसाइड कर लूं लेकिन...'

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अक्सर अपने जोक्स से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं अपनी असल जिंदगी में वह एक बार डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं।

Kapil Sharma About Depression: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ना सिर्फ अपने ह्यूमर अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बल्कि वह एक अच्छे एक्टर भी हैं। द कपिल शर्मा के शो के जरिए उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। अब वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' में नजर आने वाले हैं। जो कि, 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फिल्म के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि, वह एक वक्त पर इतने परेशान थे कि उन्हें सुसाइड तक करने का ख्याल आया था।

कपिल शर्मा का बड़ा खुलासा

कपिल शर्मा का बड़ा खुलासा

हाल ही में कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' के प्रमोशन के सिलसिले आज तक के एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी अतीत को याद कर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि, साल 2017 में वह डिप्रेशन जैसी बीमारी से गुजर चुके हैं। वह इतने परेशान हो गए थे कि, वह खुद अपनी जान लेना चाहते थे।

स्ट्रगल के दिनों को किया याद

स्ट्रगल के दिनों को किया याद

जब कपिल शर्मा से पूछा गया कि, जिस वक्त वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे उस दौरान क्या उन्हें सुसाइड का ख्याल आया? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'मुझे ऐसा लगता था कि कोई अपना है ही नहीं। जिस शहर से मैं आता हूं। वहां भी मेंटल हेल्थ के बारे में भी बहुत बात होती है, ऐसा अभी भी नहीं लगता। ऐसा नहीं है कि यह सब मुझे पहली बार महसूस हुआ होगा। ऐसा मेरे साथ स्कूल के वक्त भी हो चुका है लेकिन उस दौरान मैं नॉर्मल हो गया था'।

शो बंद होने की वजह से आते थे सुसाइड के ख्याल

शो बंद होने की वजह से आते थे सुसाइड के ख्याल

कपिल शर्मा ने आगे कहा कि, 'जब शो बंद हो गया था उस वक्त डिप्रेशन में आना बहुत नॉर्मल सी बात थी। लोग कहने लगे थे कि शराब बहुत पीने लगा है. लेकिन शराब रीजन नहीं था। लोग इस बात को समझ नहीं पाते थे कि सामने वाला पहले से ही डिप्रेशन में है। जब तक मुझे नशा रहता था तब तक ऐसा लगता था सब ठीक है लेकिन जैसे ही नशा खत्म होता था चीजें वैसी ही होने लगती थी'।

'वह मेरी जिंदगी का एक डार्क फेज था'

'वह मेरी जिंदगी का एक डार्क फेज था'

कपिल शर्मा ने आगे बताया कि, 'जिस वक्त मेरा शो बंद हुआ था उस दौरान मुझे काफा सुसाइड के भी ख्याल आते थे। वह मेरी जिंदगी का एक डार्क फेज था। मुझे ऐसा लगता था कि मेरे आसपास सभी लोग मेरे अपने नहीं हैं। ना कोई मेरा ख्याल रखने वाला है और ये सभी मुझसे मतलब के लिए जुड़े हैं। लेकिन, उस वक्त जो भी हुआ वो सब सही हुआ मेरे सामने काफी कुछ क्लियर हो गया। खैर अब काफी कुछ चीजें बदल गई हैं'।

कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट

कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक डिलीवरी ब्वॉय का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अब तक कपिल शर्मा सबको हंसाते थे लेकिन इस फिल्म की कहानी काफी इमोशनल करने वाली है। बता दें कि, कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Recommended Video

    Kapil Sharma Assets: कपिल शर्मा कितने Rich, कितने अरब की प्रॉपर्टी | Bollywood | वनइंडिया हिंदी*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+