कपिल शर्मा ने मीडिया के सामने किया गिन्नी को KISS, पति की हरकत से बीवी भी हैरान, Video वायरल

नई दिल्ली, 10 फरवरी। इस वक्त फिजाओं में प्यार की रंगत फैली हुई है, लोग वैलेनटाइन वीक को सेलिब्रेट कर रहे हैं, इश्क का खुमार आम से लेकर खास पर चढ़ा हुआ है, प्यार के इस नशे से कपिल शर्मा भी अछूते नहीं हैं, बीती रात कॉमेडियन का रोमांटिक अंदाज सबके सामने दिखाई भी दिया।

कपिल और गिन्नी पर क्लिक की बरसात

कपिल और गिन्नी पर क्लिक की बरसात

दरअसल कपिल अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ फिल्म गहराइयां के प्रीमियर में गए थे, जहां पैपराजी का सामना कपिल-गिन्नी से हो गया। कॉमेडी के सरताज को सामने देखकर कहां कोई रूकने वाला था, कपिल और गिन्नी पर क्लिक की बरसात हो गई। कपिल ने भी किसी को नाराज नहीं किया और जमकर बीवी संग कैमरे के सामने पोज दिए लेकिन पोज देते वक्त उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

कपिल शर्मा ने मीडिया के सामने किया गिन्नी को KISS

कपिल शर्मा ने मीडिया के सामने किया गिन्नी को KISS

कपिल ने पैपराजी के सामने ही बीवी गिन्नी को 'KISS' कर दिया। जिसे देखते ही पैपराजी की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, वो जोर-जोर से चीयर्स और वंस मोर कहकर चिल्लाने लगे। कपिल की इस हरकत से खुद गिन्नी भी थोड़ा सा हैरान नजर आईं लेकिन वो बिना कुछ कहे पूरे टाइम हंसती रहीं, जबकि जब पैपराजी चिल्लाने लगे तो कपिल शर्मा थोड़ा सा शर्माते नजर आए।

वायरल हुआ कपिल-गिन्नी का VIDEO

वायरल हुआ कपिल-गिन्नी का VIDEO

कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी का वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर I'm not done yet नाम का एक शो किया है जिसमें उन्होंने अपनी प्रेमकहानी के बारे में बताया था।

Recommended Video

    Gehraiyaan की Screening पर Kapil Sharma हुए रोमांटिक, Ginni को किया Kiss | वनइंडिया हिंदी

    दोनों की प्रेम कहानी आसान नहीं थी...

    कपिल ने कहा था कि वो एक साधारण परिवार से हैं, पिता की मौत के बाद उन्हें और उनके परिवार को काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जबकि गिन्नी चतरथ एक संभ्रांत परिवार से हैं। दोनों की प्रेम कहानी आसान नहीं थी। पहले गिन्नी के घरवाले इस शादी के तैयार नहीं थे लेकिन जब कपिल शर्मा स्टार बने तब जाकर कपिल को गिन्नी मिली।

    शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी

    मालूम हो कि कपिल-गिन्नी ने पूरे 13 साल की डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी की थी, दोनों को शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों टीवी-बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। गौरतलब है कि करवाचौथ के मौके पर भी कपिल शर्मा रोमांटिक हो गए थे और उन्होंने गिन्नी की किस करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया शेयर की थी। वो फोटो भी काफी वायरल हुई थी और लोगों ने उस पर जमकर कमेंट किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+