कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने एयरपोर्ट पर किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल, बोली- पापा आपने कहा था....
Kapil Sharma Daughter Viral Video: फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कपिल शर्मा हाल ही में अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ और दोनों बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान कपिल और उनकी पत्नी से ज्यादा बेटी अनायरा ने लोगोंका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
कपिल शर्मा की बेटी अनायरा की हो रही चर्चा
कपिल शर्मा की बेटी अनायरा का क्यूट सा अंदाज देख पैपराजी के साथ साथ आम लोग भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस समय अनायरा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल जैसे ही कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखा, तो वह नाराज हो गई और पापा से शिकायत करने लगी।

अनायरा के क्यूट अंदाज ने जीता लोगों का दिल
क्यूट अंदाज में अनायरा ने पापा कपिल शर्मा से पैपराजी की शिकायत की, जिसे देखने के बाद से लोग उस छोटी सी लड़की पर फिदा हो गए हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी और दोनों बच्चों के साथ फ्लाइट पकड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने अपनी मम्मी का हाथ पकड़ रखा था। वहीं कपिल शर्मा ने बेटे को गोद में लिया हुआ था।
'पापा आपने बोला था फोटोज क्लिक नहीं करेंगे'
कपिल शर्मा के पूरे परिवार ने पपाराजी को जमकर पोज दिए। वहीं बेटी अनायरा थोड़ा सा नाखुश नजर आईं और उन्होंने कपिल शर्मा से शिकायत करते हुए कहा- पापा, आपने बोला था फोटोज क्लिक नहीं करेंगे। इतना सुनकर कपिल शर्मा, उनकी पत्नी गिन्नी और वहांमौजूद पैपराजी जोर जोर से हंसने लगे।
अनायरा ने पापा से की पैपराजी की शिकायत
वहीं, जब कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटी अनायरा से पैपराजी को बाय बोलने के लिए कहा, तो वह न तो मुस्कुराई और न ही कुछ जवाब दिया, पर उसके अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। फैंस अनायरा की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद से जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
साढ़े चार साल की हैं कपिल शर्मा की बेटी
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा का जन्म दिसंबर 2019 में हुआ था और वह अभी सिर्फ साढ़े चार साल की हैं। वहीं साल 2021 में कपिल और गिन्नी, बेटे त्रिशान शर्मा के पैरेंट्स बने थे। कपिल इस वक्त अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications