कौन है Ranveer Allahbadia के माता-पिता? बेटे के अश्लील कमेंट के बाद हो रही चर्चा
Ranveer Allahbadia Family: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया फिलहाल सुर्खियों में हैं। माता-पिता पर किए गए भद्दे सवाल के कारण उनकी मुसीबत बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ जल्द सख्त एक्शन लेना चाहिए। हालांकि रणवीर ने एक वीडियो जारी कर इस मामले में माफी मांगी।
लेकिन यूट्यूबर रणवीर की इस माफी का भी लोगों पर कोई असर नहीं हुआ बल्कि उन्हें और ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि इंडिया गॉट लेटेंट के इस एपिसोड को यूट्यूब से हटाया गया। इन सबके बीच लोग रणवीर इलाहाबादिया के माता-पिता को लेकर सवाल कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि वह क्या करते हैं।

आपको बता दें कि, रणवीर इलाहाबादिया बहुत ही अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके घर में ज्यादातर सदस्य डॉक्टर हैं। रणवीर इलाहाबादिया के पिता का नाम गौतम इलाहाबादिया है जो कि पेशे से फिजिशियन हैं। उनकी मां का नाम स्वाति इलाहाबादिया है जो कि एक गायनोलॉजिस्ट हैं। लेकिन रणवीर को अपने माता-पिता की तरह मेडिकल लाइन में जाने की कोई दिलचस्पी नहीं थी।
रणवीर इलाहाबादिया का जन्म मुंबई में हुआ था। वह धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की। लेकिन उन्हें इस लाइन में ज्यादा समय तक दिलचस्पी नहीं थी और फिर बतौर यूट्यूबर अपनी जर्नी शुरू की। अब रणवीर को बीयर बाइसेप्स के रूप में जाना जाता है।
हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट शो में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर बहुत ही घटिया सवाल पूछा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि रणवीर और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। अब देखना होगा कि पुलिस उनके खिलाफ क्या एक्शन लेती है।












Click it and Unblock the Notifications