Ranveer Allahbadia Row: संसद पहुंचा यूट्यूबर अल्लाहबादिया विवाद, शिवसेना सांसद ने की कार्रवाई की मांग

Ranveer Allahbadia Row: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। अब इस मामले की गुंज संसद तक पहुंच चुकी है।शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया पर सक्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (IT) पर संसदीय कमेटी यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को एक शो में उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए समिति के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी कर सकता है।

विवाद पहुंचा संसद

इससे पहले कई राज्यों में उनके ऊपर FIR दर्ज हो चुकी है। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है और वीडियो को हटाने को लेकर यूट्यूब को पत्र लिख दिया है। वहीं आज लोकसभा में शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, सरकार को सोशल मीडिया पर ऐसे कार्यक्रमों की सामग्री के लिए दिशानिर्देश बनानी चाहिए।

Ranveer Allahbadia Row

संसदीय समिति भी भेज सकती है नोटिस

वहीं दूसरी ओर सूत्रों से खबर सामने आई है कि, संसदीय समिति विवाद से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए अल्लाहबादिया को नोटिस भेजने पर विचार कर सकती है। साथ इस आपत्तीजन वीडियो को लेकर यूट्यूब चैनल और उसको चलाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर संसदीय समिति की सजस्य और BJD सांसद सस्मित पात्रा और शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि वे इस मामले को सक्रियता से को उठाएंगे।

यूट्यूब से तत्काल वीडियो हटाया जाए- NHRC

NHRC के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोमवार(10 फरवरी 2025) को यूट्यूब की पब्लिक पॉलिसी हेड मीरा चट को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि "यूट्यूब से संबंधित एपिसोड/वीडियो को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसी सामग्री को हटाने से पहले, आपको संबंधित पुलिस अधिकारियों को चैनल और विशिष्ट वीडियो का विवरण प्रस्तुत करना होगा, जहां आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।'

अल्लाहबादिया ने मांगी माफी

वहीं बढ़ते विवाद के बीच यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने सोमवार (10 फरवरी ) को माफी मांग लिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, वो कोई जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर अल्लाहबादिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+