कपिल शर्मा ने कार्तिक आर्यन से पूछा उनकी शादी को लेकर सवाल, जवाब में बोले कार्तिक- अभी मुझे खेलना है

मुंबई, मई 11। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट बैचलर एक्टर कार्तिक आर्यन की शादी के चर्चे आए दिन होते रहते हैं। अब जब उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' 20 मई को रिलीज होने वाली है तो उनकी शादी की खबरें फिर से सुर्खियों में हैं। इस बीच फिल्म की पूरी टीम इस वीकेंड पर कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली है। कपिल के अपकमिंग एपिसोड में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव और फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी नजर आएंगे।

कपिल ने की कार्तिक की खिंचाई

कपिल ने की कार्तिक की खिंचाई

वीकेंड पर टेलिकास्ट होने वाले इस एपिसोड में कपिल शर्मा कार्तिक आर्यन की खूब खिंचाई करते हुए नजर आएंगे। हंसी-मजाक के बीच कपिल ने कार्तिक से उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब उन्होंने मजाकिया अंदाज में दिया। सोनी टीवी की ओर से इस एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें चंदन प्रभाकर ने भूल भुलैया फिल्म के किरदार मंजुलिका की ड्रेस में नजर आएंगे।

कपिल ने कार्तिक से क्या पूछा?

कपिल ने कार्तिक से क्या पूछा?

प्रोमो में दिख रहा है कि कपिल ने कार्तिक से पूछा है, "मैंने सुना है आप अभिषेक और रणबीर के साथ फुटबॉल खेलने के लिए दुबई जा रहे हैं? वो दोनों तो शादीशुदा हैं तो क्या आपने भी शादी करने की सोच ली है? या फिर अभी और खेलना है...फुटबॉल।" कार्तिक ने हंसते हुए कपिल के सवाल का जवाब दिया और कहा, "मैं अभी खेलना ही चाहता हूं...फुटबॉल"

कपिल ने राजपाल यादव के साथ भी की मस्ती

कपिल ने राजपाल यादव के साथ भी की मस्ती

इस दौरान कपिल शर्मा ने राजपाल यादव के साथ भी खूब मस्ती की। कपिल ने कहा कि भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 में बहुत कुछ बदल गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर, राइटर और एक्टर सभी बदल गए हैं, लेकिन एक यही (राजपाल यादव) हैं जो टिके हुए हैं। कपिल ने राजपाल यादव से पूछा कि आपकी डायरेक्टर के साथ कुछ सेटिंग है या फिर पुराने कपड़े आपको अभी भी आ रहे हैं। ऐसे में राजपाल यादव ने एक किस्सा शेयर किया।

राजपाल यादव ने बताया एक किस्सा

राजपाल यादव ने बताया एक किस्सा

राजपाल यादव ने कहा कि एक बार मैं कनाडा में कपड़े खरीदने के लिए गया और वहां पर नॉर्मल हाइट ही लोगों की 6 फीट है। ऐसे में मुझे वहां कपड़े नहीं मिले और मैं परेशान होकर वापस आ गया। मैंने अपनी पत्नी को बताया तो उसने मुझसे कहा कि तुम गलत डिपार्टमेंट में चले गए थे, तुम्हें किड्स सेक्शन में जाना चाहिए था।

ये भी पढ़ें: सुनील पाल के अश्‍लील कॉमेडी और टेररिस्ट वाले आरोप पर मुनव्‍वर फारुखी बोले- मैंने तुम्‍हारा क्‍या...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+