'कांतारा' की जबरदस्त सक्सेस के बीच रजनीकांत से मिले डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी, पैर छूते हुए वायरल हुई तस्वीर
'कांतारा' के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने ट्विटर पर रजनीकांत के पैर छूते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
Rishab Shetty met Rajinikanth: इन दिनों साउथ की फिल्म 'कांतारा' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर और डायरेक्टर्स भी इस शानदार फिल्म के मुरीद हो रहे हैं। कंगना रनौत ने बीते दिनों फिल्म की जमकर तारीफ की थी। फिल्म के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों सुपरस्टार रजनीकांत ने भी डायरेक्टर की जमकर तारीफ की थी। इस बीच इतना सम्मान मिलने के बाद ऋषभ शेट्टी रजनीकांत से मिलने उनके घर जा पहुंचे और उनके पैर छुए। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
डायरेक्टर ने शेयर किया पोस्ट
ऋषभ शेट्टी ने खुद अपने ट्विटर पर रजनीकांत के पैर छूते हुए ये तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच का प्रेम-भाव साफ तौर पर नजर आ रहा है और फैंस को भी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।
रजनीकांत ने की थी तारीफ
इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी। एक्टर ने ट्वीट कर बताया था कि कांतारा देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए। एक्टर ने कहा कि ऐसी फिल्में होंबले फिल्म्स ही बना सकता है। ऋषभ शेट्टी बतौर राइटर, डायरेक्टर और एक्टर मैं आपके काम को सलाम करता हूं। इसके साथ ही रजनीकांत ने पूरी टीम को भी बधाई दी।

कंगना ने की थी जमकर तारीफ
रजनीकांत ही नहीं, इस फिल्म से कई और स्टार्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बीते दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी। कंगना ने कहा था कि इस फिल्म को अगले साल ऑस्कर में शामिल किया जाना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि वे फिल्म देखकर ही आ रही हैं और उन्हें ये बेहद पसंद आई।

विवेक अग्निहोत्री ने बताया मास्टरपीस
सिर्फ एक्टर या एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर्स भी खुद को इस शानदार फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। बीते दिनों द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। डायरेक्टर ने कहा कि वे अभी बस फिल्म देखकर ही आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म को काफी शानदार और बेहतरीन बताया।

शानदार कमाई कर रही है फिल्म
बताते चलें कि कांतारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म की कमाई दिन ब दिन और ज्यादा बढ़ रही है। पहले ये कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई थी। लेकिन फिर इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद इसे हिंदी सहित और भी अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications