Kantara Chapter 1 BO Collection: ऋषभ शेट्टी ने ओपनिंग डे पर उड़ाया गर्दा, 'कांतारा चैप्टर 1' ने की इतनी कमाई
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। साल 2022 में आई फिल्म 'कांतारा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दर्शकों को इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतजार था।
2 अक्तूबर 2025 को रिलीज हुई है 'कांतारा चै्टर 1'
वहीं विजयादशमी यानी गत 2 अक्तूबर 2025 के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई कर हर किसी को चौंका दिया है।

2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स के जानकारों का अनुमान था कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर 45 से 50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी लेकिन इसन इन सभी आकलनों को पीछे छोड़ते हुए साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।
पवन कल्याण और रजनीकांत को दी कड़ी टक्कर
-ये उपलब्धि इस फिल्म को पवन कल्याण की 'दे कॉल हिम ओजी' और रजनीकांत की 'कुली' जैसी मूवीज के बाद मिली है। सबसे खास बात ये रही कि हिंदी वर्जन में भी इस फिल्म ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया और बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है।
-साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग्स की लिस्ट में पहले नंबर पर रजनीकांत की तमिल फिल्म 'कुली' है, जिसने 65 करोड़ रुपये की कमाई की थ। वहीं दूसरे नंबर पर पवन कल्याण की तेलुगू फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' है, जिसकी ओपनिंग 63.75 करोड़ रुपए रही थी। अब तीसरे स्थान पर 'कांतारा चैप्टर 1' ने अपनी जगह बना ली है।
'कांतारा चैप्टर 1' के पहले दिन का कलेक्शन
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने पांच भाषाओं (कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम) को मिलाकर पहले दिन 60 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है।
-इसमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी से रही, जहां फिल्म ने 19.50 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं फिल्म ने कन्नड़ में 18 करोड़, तेलुगू में 12.5 करोड़, तमिल में 5.25 करोड़ और मलयालम में 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
-ये नतीजा इसलिए भी खास है क्योंकि विजयादशमी के मौके पर दर्शकों का बड़ा हिस्सा त्योहार की व्यस्तताओं में शामिल था। इसके बावजूद सिनेमाघरों में फिल्म के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी।
हिंदी बेल्ट में फिल्म का चौंकाने वाला प्रदर्शन
-ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया स्टारर फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने हिंदी बेल्ट में सभी को हैरान कर दिया है। रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग महज 3.80 करोड़ रुपये की थी, लेकिन गुरुवार को ऑन स्पॉट टिकट बिक्री ने फिल्म को 19.50 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। अब उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा।
-'कांतारा चैप्टर 1' का बजट करीब 125 करोड़ रुपये है। रिलीज से पहले फिल्म ने सभी भाषाओं से मिलाकर 19.44 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। आमतौर पर फिल्मों की ओपनिंग कलेक्शन एडवांस बुकिंग के दोगुने तक पहुंचती है, लेकिन इस फिल्म ने उससे कहीं ज्यादा कमाकर ट्रेड सर्कल को भी चौंका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications