Kantara Box Office: 'कांतारा' ने दुनियाभर में की ताबरतोड़ कमाई, 400 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कन्नड़ इंडस्ट्री की पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' अब भी शानदार कमाई कर ही रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ की कमाई कर ली है और मेकर्स की उम्मीदों से परे अब भी कमाई कर ही रही है।

Kantara Worldwide Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज होते ही कर्नाटक में एक बड़ी हिट फिल्म बन गई। फिल्म ने सिर्फ कन्नड़ में ही नहीं, बल्कि तेलुगू, हिंदी और मलायलम में भी अपना जबरदस्त जादू चलाया। अब कांतारा ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रिलीज होने के दो महीने बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जो एक शानदार उपलब्धि है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर 'कांतारा' को दर्शकों ने अपना ढेर सारा प्यार दिया है। फिल्म की शानदार उपलब्धि के बारे में बात करते हुए इससे पहले डायरेक्टर शेट्टी ने इसके प्रीक्वल को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें लेकर प्रीक्वल बनाया जा सकता है। फिलहाल फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर्स काफी खुश हैं। फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Recommended Video

    'कांतारा' ने दुनियाभर में की ताबरतोड़ कमाई, 400 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    Kantara

    कन्नड़ इंडस्ट्री की पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर अब भी शानदार कमाई कर ही रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ की कमाई कर ली है और मेकर्स की उम्मीदों से परे अब भी कमाई कर ही रही है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, फिल्म ने कर्नाटक में ही 168.5 करोड़ की शानदार कमाई की। केरल में फिल्म ने 19.2, नॉर्थ इंडिया में 96 करोड़ और तेलुगू में 60 करोड़ की कमाई की है। विदेशी बाजार में फिल्म ने 44 करोड़ का कारोबार किया है। तमिलनाडु की बात करे, तो फिल्म ने 12.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

    कांतारा की कहानी की बात की जाए, तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी कन्नड़ संस्कृति भूत कोला के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें पारंपरिक नृत्य दिखाए गए हैं। फिल्म में किशोर, अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा और प्रमोद शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने कुछ समय पहले ही कहा था कि कांतारा की सीक्वल भी बनाया जा सकता है। क्योंकि इसमें कई सारे सबप्लॉट हैं। उन्होंने कहा कि प्रीक्वल की संभावना तो है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+