Kantara 2 Teaser: 'कांतारा 2' के टीजर ने खड़े किए रोंगटे, ऋषभ शेट्टी के खूंखार लुक ने उड़ाया होश

Kantara 2 Teaser Release: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर ऋषभ शेट्टी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'कांतारा 2' लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रही है।

फिल्म 'कांतारा 2' का टीजर रिलीज
आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' साल 2022 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म के सक्सेस को देखते हुए ही ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा 2' की घोषणा की थी। इसके बाद से ही फैंस 'कांतारा 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kantara 2 Teaser Release

82 सेकेंड के टीजर ने खड़े किए रोंगटे
ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'कांतारा 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'कांतारा 2' के टीजर में साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' के प्रीक्वल की दुनिया की झलक मिलती है। इसे 'कांतारा : चैप्टर 1- ए लीजेंड' नाम दिया गया है। ये टीजर 82 सेकेंड का है जिसकी शुरुआत कुछ खास शब्दों से होती है। कहा जाता है- वह पल आ गया है।

मशाल लेकर जंगल से गुजरते हैं ऋषभ शेट्टी
इसके बाद टीजर में ब्लैक स्क्रीन पर कुछ जलता हुआ दिखाई देता है और फिर बैकग्राउंड में एक धुंधली इमेज में शिव (ऋषभ शेट्टी) को मशाल लेकर जंगल से गुजरते हुए देखा जाता है। जैसे ही वह आग से घिर जाता है, एक आवाज सुनाई देती है- प्रकाश! प्रकाश में सब कुछ दिखाई देता है...लेकिन ये प्रकाश नहीं है। ये एक दर्शन है। एक दृष्टि जो हमें दिखाती है कि कल क्या था, क्या है और क्या होगा! क्या तुम नहीं देख सकते।

ऋषभ शेट्टी का खूंखार लुक उड़ा देगा होश
अंधेरे के बीच शिव का चेहरा भी दिखाई देता है। वहीं टीजर से ये भी क्लियर हो गया है कि इस बार कहानी कदंब राजवंश के शासनकाल की होगी। इसके बाद जैसे ही पूर्णिमा का चांद एक गुफा पर पड़ता है वैसे ही त्रिशूल लहराता हुआ खून से लथपथ एक शख्स के पास दिखाई देता है। ऐसे में गले में रुद्राक्ष और लंबे, लहराते बालों के साथ ऋषभ शेट्टी का खूंखार लुक दिखाई देता है जो रौंगटे खड़े कर सकता है।


2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी फिल्म 'कांतारा 2'
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' को ऋषभ शेट्टी ने लिखा था और वह इसके डायरेक्ट भी थे। साल 2022 में आई इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्तार भी मिला था। वहीं अपकमिंग फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1- ए लीजेंड' आगामी 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+