कन्नड़ टीवी अभिनेत्री मंजुला श्रुति पर बेवफाई के शक में पति ने चाकू से किया हमला, अस्‍पताल में भर्ती

Kannada TV actress Manjula Shruti: बेंगलुरु में कन्नड़ टीवी अभिनेत्री मंजुला श्रुति पर उनके पति अमरेश ने बेवफाई के शक में हमला कर दिया। पति के हमले से घायल हुई एक्‍ट्रेस मंजुला श्रुति अस्‍पताल में ए‍डमिट है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एक्‍ट्रेस के पति अमरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक विवादों के बावजूद, कन्नड़ टीवी अभिनेत्री और एंकर मंजुला श्रुति और उनके पति ने पिछले गुरुवार को सुलह कर ली थी, लेकिन उनकी यह सुलह घातक साबित हुई। मंजुला श्रुति पर बेंगलुरु में उनके पति ने बेवफाई के संदेह में हमला किया। पीड़िता श्रुति, 'अमृतधारा' जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।

Manjula Shruti

कन्नड़ टीवी अभिनेत्री और एंकर मंजुला श्रुति पर 4 जुलाई को हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मुनेश्वर लेआउट में हमला किया गया था और अब ये मामला सामने आया ह । श्रुति और अमरेश ने 20 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं और वे हनुमंतनगर में एक किराए के मकान में रह रहे हैं।

श्रुति के व्यवहार से नाखुश था पति

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, अमरेश कथित तौर पर श्रुति के व्यवहार से नाखुश थे, और उनके रिश्ते में तनाव आ गया था। श्रुति तीन महीने पहले अमरेश से अलग हो गई थीं और अपने भाई के साथ रहने लगी थीं। घर के किराए के पैसे पर विवाद होने के बाद, श्रुति ने हनुमंतनगर स्टेशन में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद, पिछले गुरुवार को दंपति में सुलह हो गई थीऔ रवो घर वापस आ गई थी।

गर्दन, पसलियों पर किया चाकू से वार

चौंकाने वाली बात है कि अमरेश ने कथित तौर पर अगले दिन श्रुति पर हमला किया, जब उनके बच्चे कॉलेज के लिए निकल गए थे। हमले में पहले पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया गया, उसके बाद उनकी पसलियों, जांघ और गर्दन पर कई बार वार किया गया, साथ ही उनका सिर दीवार पर पटका गया।

पति के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए

श्रुति का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। हनुमंतनगर पुलिस ने अमरेश को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, श्रुति और अमरेश के बीच घरेलू विवाद के संबंध में हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+