कन्नड़ एक्टर सूरज कुमार का हुआ भयानक रोड एक्सीडेंट, जान बचाने के लिए काटना पड़ा दाहिना पैर
Kannada Actor Suraj Kumar: कन्नड़ एक्टर सूरज कुमार, जिन्हें ध्रुवन के नाम से भी जाना जाता है, को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सूरज कुमार गत 24 जून 2023 को एक बड़ी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भयंकर सड़क दुर्घटना में सूरज के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी थी और डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए उनका पैर काटना पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नड़ अभिनेता सुरज कुमार गत 24 जून 2023 को बेगुर के पास मैसूर-गुंडलूपर राजमार्ग पर अपनी बाइक से जा रहे थे। उसी समय उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें मैसूरु के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। अब खबर है कि उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उनका दाहिना पैर काटना पड़ा है।

सूरज कुमार का हुआ बाइक एक्सीडेंट
आपको बता दें कि बाइक चलाने के शौकीन एक्टर सूरज कुमार अपनी बाइक से मैसूर से ऊटी जा रहे थे। गत 24 जून की शाम 4 बजे हाईवे पर एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक ने नियंत्रण खो दिया था और वह एक टिप्पर लॉरी से टकरा गई। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए घुटने के नीचे से उनका दाहिना पैर काट दिया है।
काटना पड़ा दाहिना पैर
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय एक्टर सूरज कुमार डॉ क्टर राजकुमार की पत्नी परवथम्मा के भतीजे हैं। साथ ही वह फिल्म निर्माता एस ए श्रीनिवास के बेटे हैं। कन्नड़ सुपरस्टार शिवराज कुमार और उनकी पत्नी ने अस्पताल में सूरज से मुलाकात की थी।
सूरज कुमार की फिल्में
सूरज कुमार को फिल्म 'भगवान श्री कृष्ण परमात्मा' से कन्नड़ फिल्मों में अपनी शुरुआत करनी थी, जिसका निर्देशन अनूप एंथोनी ने किया था। कन्नड़ स्टार दर्शन ने फिल्म को लॉन्च भी किया था जिसे बाद में अज्ञात कारणों के चलते बंद कर दिया गया था। वहीं सूरज कुमार 'रथम' नामक एक दूसरी फिल्म पर काम कर रहे थे। सूरज कुमार ने एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया प्रकाश वॉरियर के साथ एक प्रोजेक्ट भी साइन किया है, लेकिन फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications